भागलपुर हत्याकांड पर सियासी संग्राम तेज, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Political Battle Intensifies Over Bhagalpur Murders; Main Accused Killed in Encounter

भागलपुर: भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुई कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार की हत्या के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस घटना पर पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “जो अपराध करेगा, वह सजा पाएगा। गुंडागर्दी और अपराध का राज नहीं चलेगा।” साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव…

Read More

ग्रेट निकोबार परियोजना पर राहुल गांधी का हमला, बोले— विकास नहीं, विनाश की तैयारी

Rahul Gandhi Attacks Great Nicobar Project: "Not Development, But Preparation for Destruction"

नई दिल्ली— लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के अपने दौरे का वीडियो साझा करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने केंद्र की ‘ग्रेट निकोबार द्वीप विकास’ परियोजना पर सवाल उठाते हुए इसे विकास के नाम पर विनाश बताया। वीडियो में राहुल गांधी द्वीप के घने जंगलों में घूमते नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ग्रेट निकोबार के जंगल उनकी जिंदगी के सबसे अनोखे जंगलों में से हैं, जहां ऐसे पेड़ हैं जो हमारी यादों से भी पुराने…

Read More

बिहार में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम, ITMS परियोजना पर मंथन

A Major Step Towards a Smart Traffic System in Bihar: Deliberations on the ITMS Project

पटना: बिहार में स्मार्ट और सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) परियोजना को लेकर मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में देश-विदेश की 42 प्रतिष्ठित कंपनियों, उद्योग विशेषज्ञों, OEMs, सिस्टम इंटीग्रेटर्स और एआई आधारित तकनीकी संस्थाओं ने भाग लिया। बैठक में विभाग द्वारा जारी एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) के तहत प्रस्तावित ITMS परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागी कंपनियों ने परियोजना की संरचना, तकनीकी स्वरूप, कार्यान्वयन मॉडल और…

Read More

सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हत्या, कार्यपालक पदाधिकारी को गोलियों से भूना

Daylight Murder at Sultanganj Nagar Parishad Office: Executive Officer Riddled with Bullets

पटना: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई। बेखौफ अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, नगर परिषद के सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस घटना को…

Read More

घूस मांगने का वीडियो वायरल, महिला दारोगा प्रिया कुमारी निलंबित

Video of Demanding Bribe Goes Viral; Female Sub-Inspector Priya Kumari Suspended

पटना: राजधानी पटना में जीपीओ गोलंबर के पास तैनात ट्रैफिक पोस्ट की महिला दारोगा प्रिया कुमारी का घूस मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में प्रिया कुमारी एक ऑटो (टेम्पू) में बैठकर चालक से पैसे मांगती नजर आ रही हैं, जबकि नियमानुसार उन्हें चालान काटना चाहिए था। वीडियो में वह इशारों में चालक से 500 रुपये की मांग करती दिखाई देती…

Read More

तेज प्रताप का अनोखा अंदाज: बाबा बागेश्वर से मांगा राजनीतिक आशीर्वाद, वीडियो वायरल

Tej Pratap's Unique Style: Seeks Political Blessings from Baba Bageshwar; Video Goes Viral

पटना: बिहार की सियासत में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चित तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में तेज प्रताप, मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) से वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। ‘मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा महाराज…’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में तेज प्रताप यादव बड़े ही सहज और भक्ति भाव से बाबा बागेश्वर से…

Read More

AAP में सियासी संग्राम के बीच निजी रिश्तों पर सियासत, राघव-परिणीति की शादी पर उठे सवाल

Amidst the political battle within the AAP, politics over personal relationships takes center stage; questions raised regarding Raghav and Parineeti's wedding.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के भीतर चल रहा विवाद अब राजनीतिक सीमाओं से निकलकर निजी जिंदगी तक पहुंच गया है। पार्टी में जारी खींचतान और आंतरिक कलह के बीच राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी अचानक विवादों के केंद्र में आ गई है। एक पूर्व पार्टी नेता के बयान ने इस मुद्दे को और भड़का दिया है। पूर्व नेता का दावा—शादी बनी विवाद की जड़ हरियाणा में AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका…

Read More

होर्मुज में तनाव के बीच राहत की खबर: एलएनजी से भरा ‘मुबाराज़’ जहाज सुरक्षित निकला, भारत को मिली बड़ी राहत

Relief Amidst Tensions in Hormuz: LNG-Laden Vessel ‘Mubaraz’ Exits Safely; Major Relief for India

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी ने मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र को बेहद संवेदनशील बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि पूरी दुनिया इस आशंका में है कि कहीं कोई सैन्य कार्रवाई वैश्विक तेल और गैस बाजार को झटका न दे दे। इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है, जिसने भारत समेत कई देशों की चिंता कम कर दी है। दरअसल, दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य से एलएनजी (LNG) से लदा एक विशाल जहाज सुरक्षित…

Read More

जहानाबाद नगर परिषद की बैठक में हंगामा, कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Uproar at Jehanabad Nagar Parishad Meeting; Censure Motion Passed Against Executive Officer

जहानाबाद (बिहार): Jehanabad नगर परिषद की बैठक एक बार फिर भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक शुरू होते ही वार्ड पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे माहौल गरमा गया और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। निंदा प्रस्ताव पर बंटी परिषद बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। कुल 28 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसमें 16 ने प्रस्ताव के पक्ष में जबकि 12 ने विरोध में वोट दिया। वहीं 5 पार्षद बैठक में अनुपस्थित रहे।…

Read More

बेगूसराय में आर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 युवतियां मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

Sex Racket Operating Under the Guise of an Orchestra Busted in Begusarai; 4 Young Women Rescued, 2 Accused Arrested

बेगूसराय (बिहार): Begusarai जिले से मानव तस्करी और जबरन देह व्यापार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आर्केस्ट्रा में डांसर के नाम पर युवतियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोनीपत से शुरू हुई कहानी, बेगूसराय तक पहुंचा जाल मामले की शुरुआत Sonipat से हुई, जहां खुशबू नाम की युवती परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए डांस का काम कर रही थी। इसी दौरान उसे Noida…

Read More