दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: पंकज सिंह ने परिवहन विभाग में 11,000 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का किया ऐलान

Delhi Government's big decision: Pankaj Singh announced the inclusion of 11,000 new electric buses in the Transport Department

नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण फैसला दिल्ली के नए परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यभार संभालने के बाद लिया है। पंकज सिंह ने घोषणा की है कि अगले डेढ़ साल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस बेड़े में 11,000 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा।

पंकज सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली परिवहन निगम ने सीएनजी बसों के बेड़े में से 50 प्रतिशत को हटा दिया है। इसके अलावा, बाकी बची हुई सीएनजी बसों को भी अगले कुछ महीनों में सेवा से बाहर कर दिया जाएगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और राजधानी की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment