सूरज की तपिश पर भारी पड़ी श्रद्धा, 551 कन्याओं की कलश यात्रा से सिसवा फाल बना आस्था का महासंगम

Devotion triumphs over the scorching sun; Siswa Falls becomes a grand confluence of faith with the Kalash Yatra of 551 young girls.

बेतिया/नरकटियागंज: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद गुरुवार को केहूनिया रोअरी पंचायत के सिसवा फाल गांव में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा में 551 कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। उनके साथ हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, जय बजरंगबली और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

शिव मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा हाथी, घोड़े, ऊंट और पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ मारवाड़ी नोनिया टोला घाट स्थित बलोर नदी पहुंची। वहां अयोध्या से पधारे आचार्य पंडित सत्यम द्विवेदी, पंडित नथुनी द्विवेदी एवं पंडित तपन द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलबोझी संस्कार संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालु कलश में पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर लौटे, जहां यज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ।

Devotion triumphs over the scorching sun; Siswa Falls becomes a grand confluence of faith with the Kalash Yatra of 551 young girls.

पूरे गांव में सुबह से ही धार्मिक उत्सव का माहौल बना रहा। घरों की छतों, सड़कों और चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कलशधारी कन्याओं की लंबी कतार और भक्ति गीतों की गूंज ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

Devotion triumphs over the scorching sun; Siswa Falls becomes a grand confluence of faith with the Kalash Yatra of 551 young girls.

पूरे मार्ग में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर धार्मिक उत्साह को और बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में नीलमणि तिवारी, चंद्रमणि तिवारी, राजेंद्र राम, दिनेश कुशवाहा और रुद्रमणि तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यजमान के रूप में राजेश्वर महतो, राम पीरित राम एवं बाजुकेश बाबा उपस्थित रहे। वहीं शशिकांत पांडे, अर्जुन राम, सुजीत कुमार, राजेंद्र पांडे, चंद्रभान ठाकुर, अर्जुन मिश्रा और कृष्णा मोहन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तीन दिवसीय यह धार्मिक महोत्सव 27 जून तक चलेगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment