बिजली के करेंट से डीजे संचालक की हुई मौत

DJ operator died due to electric current

सुगौली,पू.च: स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलईठ में सोमवार की देर रात बिजली के करेंट से एक युवक की मौत हो गई। मृतक पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर रामपुरवा निवासी विनय कुमार बताया गया है।

घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि मृतक सुरेश राम के घर कथा मटकोर में डीजे बजाने के लिए जरनेटर का तार जोड़ने के दौरान करेंट लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment