विदेशी धरती पर इथियोपियाई गायकों ने गाया ‘वंदे मातरम्’, पीएम मोदी भावुक; ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया

Ethiopian singers sang 'Vande Mataram' on foreign soil, PM Modi was moved; he was awarded the 'Great Honor of the Order of Ethiopia'.

अदीस अबाबा। इथियोपिया की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित विशेष भोज के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने हर भारतीय का गर्व बढ़ा दिया। इथियोपियाई गायकों ने ‘वंदे मातरम्’ की बेहद सुरीली और मनमोहक प्रस्तुति दी। विदेशी कलाकारों के मुख से अपनी मातृभूमि के राष्ट्रगीत को सुनकर पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और इस क्षण को यादगार बताया।

पीएम मोदी ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित डिनर में इथियोपियाई गायकों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ का गायन सुनना अत्यंत भावुक क्षण था। खासकर ऐसे समय में जब भारत इस रचना के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है।”

गौरतलब है कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर चर्चा हुई थी।

Ethiopian singers sang 'Vande Mataram' on foreign soil, PM Modi was moved; he was awarded the 'Great Honor of the Order of Ethiopia'.

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले, इथियोपिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया। सम्मान स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने इथियोपियाई सरकार और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इसे उन अनगिनत भारतीयों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने वर्षों से दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया है। भारत स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल क्षमता जैसे क्षेत्रों में इथियोपिया के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इथियोपिया में सफल दौरे के बाद पीएम मोदी आज अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण के लिए ओमान रवाना होंगे। सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा विशेष है, क्योंकि यह भारत-ओमान राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। यह पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा होगी, जो खाड़ी क्षेत्र में भारत की मजबूत कूटनीतिक उपस्थिति को दर्शाती है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment