BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा की निःशुल्क तैयारी, बिहार सरकार की बड़ी पहल

Free preparation for BPSC 70th main exam, a big initiative of Bihar government

पटना: BPSC 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। इसके साथ ही बिहार सरकार ने मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक बड़ी पहल की है। अब राज्य सरकार BPSC मुख्य परीक्षा की तैयारी मुफ्त में करवाने जा रही है। इस पहल की तैयारी पूरी कर ली गई है और इसे लेकर सभी निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल छात्रों के लिए मुफ्त तैयारी
बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवाई जाएगी। इस जिम्मेदारी को श्रम संसाधन विभाग को सौंपा गया है, और विभाग ने संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं।

तैयारी कहां और कैसे होगी?
श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने निर्देश दिया है कि मुख्य परीक्षा की तैयारी नियोजन भवन के छठे मंजिल पर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय के करियर इन्फॉर्मेशन सेंटर में करवाई जाएगी। इस दौरान, BPSC परीक्षा पास कर चुके नियोजन पदाधिकारी, सहायक निदेशक, और उप निदेशक जैसे अधिकारी अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देंगे और मुख्य परीक्षा की तैयारी में मदद करेंगे।

निबंधन की प्रक्रिया
विभाग ने बताया है कि जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, वे विभाग द्वारा जारी किए गए मोबाइल नंबर 8825274020 पर संपर्क करके अपना निबंधन करवा सकते हैं। निबंधन की आखिरी तारीख 23 फरवरी है, जिससे पहले उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण करवा लेना होगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment