बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा तेज, ढाका में वरिष्ठ नेता को मारी गई गोली

Political violence escalates in Bangladesh; senior leader shot dead in Dhaka.

बांग्लादेश इन दिनों गंभीर राजनीतिक उथल-पुथल और बढ़ती हिंसा के दौर से गुजर रहा है। हाल ही में कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद राजधानी ढाका समेत कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी कड़ी में अब एक और हाई-प्रोफाइल गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) से जुड़े एक वरिष्ठ नेता को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के खुलना डिविजनल प्रमुख मोतालेब सिकदर को सोमवार को सिर में गोली लगी। गोली उनके सिर के बाईं ओर लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हिंसा की चपेट में पड़ोसी देश
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह उस्मान हादी की हत्या के बाद पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे थे। हादी अपने भारत-विरोधी बयानों के लिए जाना जाता था और वर्ष 2024 में हुए छात्र आंदोलन के दौरान वह काफी चर्चा में रहा था। उसकी मौत के बाद कई शहरों में आगजनी, तोड़फोड़ और झड़पों की घटनाएं सामने आईं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई।

आम चुनाव से पहले बढ़ता राजनीतिक तनाव
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद पहली बार आम चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, फरवरी 2026 में आम चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव नजदीक आते ही देश के विभिन्न हिस्सों से हिंसक प्रदर्शनों की खबरें बढ़ने लगी हैं। इसके साथ ही अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं भी चिंता का विषय बनी हुई हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment