20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष बने राजेश्वर,उपाध्यक्ष बने अरविंद

सुगौली,पू च: प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यान्यवयन कमिटी के गठन को लेकर राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने एक पत्र निर्गत किया है।जिसके अनुसार कार्यान्यवयन कमिटी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित पंद्रह लोगों को नामित किया गया है।

इस बाबत जद यू नेता अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि मंत्रिमंडल सचिवालय से निर्गत पत्र के आलोक में पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली प्रखंड अंतर्गत 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है।जिसका अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर,उपाध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा को और राकेश मिश्रा,चंदन कुमार,रौबिन पासवान,मुरारी पाण्डेय, अजित पासवान,डाक्टर राम कुमार,प्रेम चन्द्र प्रसाद,मोहमद साबिर,कमल किशोर कुमार,पदमाकर मिश्रा,चंदा देवी,गुड्डु सहनी और रामाश्रय पासवान को सदस्य पद के लिए मनोनित किया गया है।

सचिवालय के द्वारा जारी पत्र के अनुसार शेष रिक्त पदो पर बाद में मनोन्यन करने का आदेश जारी किया गया है।

इन लोगो के मनोनयन पर बधाई देने वालो में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संत कुमार सिंह कुशवाहा,पूर्व विधान परिषद सदस्य सतीश कुमार,जिलाध्यक्ष मंजू देवी,जद यू नेता कुणाल पटेल,कबीर पटेल,ब्रजेश पटेल,मनोज सर्राफ,नगर अध्यक्ष अजय साहू,उपेंद्र नाथ चौबे,राकेश पटेल,छात्र जद यू नेता मोहमद तबरेज,सुजीत महतो सहित अन्य लोगो ने बधाई दिया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment