नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने खुलासा किया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर सशुल्क अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाना था। E20 पर सवालों का जवाब सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए गडकरी से पेट्रोल में 20% इथेनॉल (E20) मिश्रण को लेकर उठी आलोचनाओं पर सवाल किया गया। उन्होंने कहा, “ऑटोमोबाइल निर्माताओं और ARAI जैसी संस्थाओं ने अपने निष्कर्ष पहले ही साझा किए हैं। यह तकनीकी विषय है,…
Read MoreTag: सोशल मीडिया
खगड़िया: ट्रेन की पटरी के बिल्कुल पास बना ‘छुरकी मकान’ बना चर्चा का केंद्र, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
बिहार के खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के कुतुबपुर मोहल्ले में बना एक अनोखा मकान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अजीबोगरीब बनावट और अनोखे स्थान की वजह से लोग इसे अब “छुरकी मकान” कहकर पुकारने लगे हैं। यह तीन मंजिला मकान चौथम थाना क्षेत्र के मालपा निवासी सुनील कुमार का है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि मकान के बिलकुल पीछे से हर दिन ट्रेन गुजरती है, जिससे घर हल्का-सा हिलता है। हालांकि, सुनील को इससे कोई डर नहीं है। उन्होंने बताया कि साल 2016…
Read Moreहिसार: आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, सोशल मीडिया पर बढ़ा बवाल
हिसार: हरियाणा के हिसार से पकड़ी गई 33 वर्षीय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार की गई ज्योति का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इस अकाउंट पर उसके 1.31 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। हिसार पुलिस ने 17 मई को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों से…
Read Moreफेक न्यूज का पर्दाफाश: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रहीं, पीआईबी ने किया सच उजागर
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की बाढ़ आ गई है। इन अफवाहों से जनता में भ्रम फैल रहा है और तनाव और बढ़ सकता है। इन भ्रामक खबरों की पहचान कर उन्हें बेनकाब करने का काम पीआईबी फैक्ट चेक कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण भारतीय सैनिक रोते हुए अपने पद छोड़ रहे हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को…
Read Moreपहलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट के बीच बरखा दत्त की लाल चौक से रिपोर्टिंग पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे ‘देशद्रोह’ के आरोप
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें हाल ही में 28 पर्यटकों की जान गई, के बाद घाटी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त श्रीनगर के लाल चौक से वीडियो शूट करते हुए नजर आईं, जिससे सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश फैल गया और उन पर ‘देशद्रोही’ होने तक के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। भारत सरकार ने हालिया हालात को देखते हुए मीडिया संस्थानों को सैन्य गतिविधियों की रिपोर्टिंग में संयम बरतने की सलाह दी थी। इस सलाह का उद्देश्य था…
Read Moreप्रयागराज महाकुंभ: सोशल मीडिया अफवाहों पर न दें ध्यान, वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या आ रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ अफवाहें फैल रही हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध है। इस अफवाह पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मंदार ने स्पष्ट किया है कि यह खबर पूरी तरह से गलत और निराधार है। डायवर्जन स्कीम के बारे में जानकारी डीएम रवींद्र कुमार मंदार ने बताया कि मौनी अमावस्या के दौरान जिला…
Read Moreचीन का चिड़ियाघर बाघ का पेशाब बोतल में भरकर बेच रहा है, सोशल मीडिया पर बहस
चीन के एक चिड़ियाघर पर आरोप लगा है कि वह बाघ के मूत्र को बोतल में भरकर बेच रहा है। चिड़ियाघर का दावा है कि इस मूत्र से गठिया, मांसपेशियों में दर्द और मोच जैसी बीमारियों का इलाज हो सकता है। इस विवादास्पद खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीव्र बहस छिड़ गई है। मूत्र बेचने का दावा: ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिचुआन प्रांत के याआन बिफेंगक्सिया वन्यजीव चिड़ियाघर में पर्यटक साइबेरियाई बाघ के मूत्र की 250 ग्राम की बोतल 50 युआन…
Read Moreभारत में खालिस्तान रेफरेंडम की कोशिश, SFJ ने सोशल मीडिया पर किया प्रचार
चंडीगढ़: अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में खालिस्तान रेफरेंडम को बढ़ावा देने के बाद, अब आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) भारत में भी एक्टिव हो गया है। SFJ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘SFJ टीम’ नामक अकाउंट से एक पोस्ट डाली, जिसमें रेफरेंडम के लिए वोटिंग प्रक्रिया को प्रचारित किया गया। पोस्ट में एक QR कोड शेयर किया गया था, जिसके माध्यम से लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। इसके साथ ही, वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने का तरीका भी बताया गया था। संगठन ने ऐसे फॉर्म भी डाले…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया व ओटीटी प्लेटफॉर्म को विनियमित करने वाले कानूनों को मजबूत करने और सामाजिक सहमति बनाने की आवश्यकता पर दिया बल
नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों को विनियमित करने वाले मौजूदा कानूनों को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है। संपादकीय जांच से लेकर अनियंत्रित अभिव्यक्ति तक इस विषय पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के युग में रह रहे हैं। हालांकि लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रेस के पारंपरिक रूप जो कभी जवाबदेही और सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने…
Read Moreभारतीय मूल के सीईओ ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार, संपत्ति विवाद में FIR दर्ज
नई दिल्ली। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक सीईओ आयुष जायसवाल ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपने पिता की संपत्ति पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए सोमवार को सोशल मीडिया पर मदद की अपील की। वाराणसी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आयुष जायसवाल का आरोप आयुष जायसवाल, जो पेस्टो टेक (Pesto Tech) के सह-संस्थापक और सीईओ हैं, ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं अभी अमेरिका में हूं। मेरे 64 वर्षीय पिता की संपत्ति पर कुछ…
Read More