नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में साफ किया है कि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया (एसआईआर) में आधार कार्ड का उपयोग केवल व्यक्ति की पहचान सत्यापित करने के लिए किया जा रहा है। आधार नागरिकता का कोई प्रमाण नहीं है। आयोग ने कहा कि आधार कार्ड होने या न होने से किसी का नाम वोटर लिस्ट में न तो जोड़ा जाएगा और न ही हटाया जाएगा। यह कदम सिर्फ डुप्लिकेट नाम हटाने और सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। हलफनामे में…
Read MoreTag: नई दिल्ली
नई दिल्ली: दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान खुद आतंक की आग में झुलस रहा, इस्लामाबाद कोर्ट में ब्लास्ट; PM-रक्षा मंत्री की बौखलाहट, भारत-अफगानिस्तान को खोखली धमकियां
नई दिल्ली। आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान आज खुद आतंक की लपटों में घिरता नजर आ रहा है। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के महज कुछ घंटों बाद इस्लामाबाद के कोर्ट परिसर में जोरदार विस्फोट हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है, लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की नजरें फिर भी भारत पर टिकी हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिल्ली धमाके पर टिप्पणी करते हुए कहा, “कल तक तो यह एक गैस सिलेंडर विस्फोट था। अब…
Read Moreनई दिल्ली: लाल किले के पास कार बम विस्फोट के बाद जम्मू-कश्मीर में व्यापक छापेमारी, 600 से अधिक लोग हिरासत में
नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के समीप हुए कार बम धमाके ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। सुरक्षा एजेंसियां इस घटना के बाद हाई अलर्ट पर हैं। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के तार जम्मू-कश्मीर से जुड़ते नजर आने पर घाटी में बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक 500 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है तथा करीब 600 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई विशेष…
Read Moreनई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर 8वें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम में हुए शामिल, कहा—दोनों देशों के रिश्ते हुए और मजबूत
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित 8वें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत और जापान के बीच के संबंध पहले से कहीं अधिक गहरे और मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “मुझे इस संवाद के नवीनतम संस्करण को संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। दिल्ली पॉलिसी ग्रुप और जापान इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स को मेरी शुभकामनाएं। हमारी साझेदारी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता और…
Read Moreनई दिल्ली: जहरीले कफ सिरप से 22 बच्चों की मौत — डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी गिरफ्तार, लंबे समय से थी फरार
नई दिल्ली। 22 बच्चों की मौत से जुड़े जहरीले कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लंबे समय से फरार चल रही सहआरोपी ज्योति सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति पर सबूत छिपाने और अपराध में सहयोग करने का आरोप है। वह परासिया में एक मेडिकल स्टोर चलाती थी। सोमवार को एसआईटी ने उसे परासिया से हिरासत में लिया। डीएसपी जितेंद्र जाट के अनुसार, फरारी के दौरान ज्योति बैंगलुरु और बनारस में छिपी रही थी। इस दौरान उसने जबलपुर…
Read Moreनई दिल्ली: गूगल का एआई हब ‘विकसित भारत’ की दिशा में बड़ा कदम – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि विशाखापत्तनम में गूगल द्वारा गीगावाट-स्तरीय डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब की स्थापना, भारत के ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप है। गूगल ने इस प्रोजेक्ट में 2026 से 2030 के बीच करीब 15 अरब डॉलर (लगभग ₹1.25 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है, जो भारत में अब तक का उसका सबसे बड़ा निवेश होगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा: “गूगल का एआई हब आंध्र प्रदेश के…
Read Moreनई दिल्ली: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, आईआरसीटीसी घोटाले में कोर्ट ने तय किए आरोप
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को आईआरसीटीसी घोटाले में तीनों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। विशेष सीबीआई अदालत ने अपने फैसले में कहा कि लालू यादव ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया और नियमों में बदलाव करवाया, जिससे भ्रष्टाचार और साजिश के सबूत मिले। कोर्ट ने माना कि यह सब लालू यादव…
Read Moreनई दिल्ली: अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों का प्रवेश वर्जित, भारत सरकार ने झाड़ा पल्ला
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत सरकार या मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं थी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस अफगान दूतावास में हुई, जहां महिला पत्रकारों को प्रवेश से वंचित कर दिया गया। इस घटना ने देशभर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की हैं। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “नई दिल्ली में अफगान विदेश मंत्री द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमारी कोई भागीदारी नहीं थी।” यह आयोजन…
Read Moreनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में CJI पर जूता फेंकने की कोशिश, वकील राकेश किशोर पर सख्त कार्रवाई
नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। इस गंभीर अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने उनकी अस्थायी सदस्यता रद्द कर दी, सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी, और बेंगलुरु में उनके खिलाफ आपराधिक FIR दर्ज की गई है। SCBA ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राकेश किशोर की अस्थायी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। उनके नाम को एसोसिएशन की सूची से हटाने…
Read Moreनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, याचिका के दायरे से बाहर न जाएं अदालतें
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देश की सभी अदालतों को एक महत्वपूर्ण नसीहत दी है कि वे याचिका के दायरे से बाहर जाकर ऐसे आदेश पारित न करें, जो याचिकाकर्ताओं को हैरान और परेशान करें। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि अदालतों को ऐसे फैसले नहीं सुनाने चाहिए, जिनसे याचिकाकर्ता को लगे कि उसने कोर्ट में आकर गलती कर दी। पीठ ने जोर देकर कहा कि लोग न्याय की उम्मीद के साथ अदालतों का रुख करते हैं, इसलिए अदालतों को याचिका के दायरे में…
Read More