पटना: बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक सप्ताह में 23 सर्किल ऑफिसरों (CO) और राजस्व अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। ताजा कार्रवाई में राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात 8 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच, आरोप निर्धारण और वेतन वृद्धि रोकने जैसे कदम उठाए गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभाग में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह कार्रवाई की है। विभाग ने साफ किया है कि सरकारी जमीन,…
Read MoreTag: बिहार
‘बंगला किसी की बपौती नहीं’, सम्राट चौधरी के बयान से बिहार में सियासत तेज
पटना : बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राज्य की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन चुका है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तीखे बयानों ने मामले को और गर्मा दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी बंगला किसी की निजी संपत्ति नहीं है और नियमों के अनुसार उसे खाली करना ही होगा। ‘बंगला किसी की बपौती नहीं’ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…
Read Moreराबड़ी के बंगले पर सियासी बवाल! महिला कार्ड vs दलित कार्ड, बिहार में छिड़ी नई जंग
पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद मामला अब “महिला सम्मान बनाम दलित प्रतिनिधित्व” की बहस तक पहुंच गया है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने यह बंगला अब बीजेपी कोटे से मंत्री बने नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया है। सरकार चाहती है कि मंत्री जल्द नए आवास में शिफ्ट हों, लेकिन…
Read MorePM e-BUS SEWA: बिहार में बढ़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा ऐलान
पटना: बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे लोगों को अधिक सुलभ और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिल सकेगी। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग लगातार व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा है। उन्होंने…
Read Moreबिहार में बकरीद से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी
पटना: बकरीद पर्व को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, जबकि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बकरीद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख…
Read Moreबिहार में 14 अंचल अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया सस्पेंड
पटना: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 14 अंचल अधिकारियों (सीओ) पर कार्रवाई की है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने अलग-अलग मामलों में दोषी पाए गए अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सरकार की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार और अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 14 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार, काम में लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामलों में की गई है। मंत्री दिलीप…
Read Moreबिहार में अगले 5 साल में होगी 1 लाख शिक्षकों की बहाली, हर साल जारी होगा नोटिफिकेशन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि बिहार में अगले पांच वर्षों के भीतर एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके तहत हर साल लगभग 20 हजार शिक्षकों की बहाली होगी और प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा…
Read Moreबिहार में पुलिस एक्शन से बढ़ा दबाव, 25 हजार का इनामी बदमाश कोर्ट में सरेंडर
सीतामढ़ी। बिहार में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के बीच सीतामढ़ी जिले के कुख्यात अपराधी विकेश दास ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन लंगड़ा” के दबाव में उसने आत्मसमर्पण किया है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने हाल ही में कहा था कि राज्य में किसी भी हाल में अपराधियों का राज खत्म किया जाएगा और बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज…
Read Moreबिहार के पांच संवेदनशील जिलों में बनेगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का पद, कैबिनेट ने दी मंजूरी
पटना : बिहार सरकार ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के पांच संवेदनशील जिलों—पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान—में अब ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी ग्रामीण) के पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट बैठक में मुहर लगा दी गई। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन पांच जिलों में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुल पांच नए पद बनाए जाएंगे। सरकार का मानना है कि अपराध और सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले इन…
Read Moreबिहार में निजी स्कूलों पर सख्ती, फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
Bihar सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने अधिकारियों को निजी विद्यालयों पर कड़ी निगरानी रखने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि छात्रों और अभिभावकों के हितों की रक्षा…
Read More