मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब मिट्टी के बर्तनों से लदा एक ट्रक और अनाज से भरा दूसरा ट्रक आमने-सामने आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों…
Read MoreTag: Motihari
मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक साथ 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कोर्ट में बंदियों की पेशी के दौरान रिश्वत लेकर अवैध मुलाकात कराने के आरोपों के बाद की गई। सूत्रों के मुताबिक, एसपी को लगातार गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं कि उपकारा और मंडल कारा से कोर्ट लाए जाने वाले कैदियों को तैनात सुरक्षाकर्मी नियमों के विरुद्ध विशेष सुविधाएं दे रहे हैं।…
Read Moreमोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 लीटर स्प्रिट जब्त, अवैध शराब नेटवर्क पर शिकंजा
मोतिहारी: बिहार में पिछले 10 वर्षों से शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर चोरी-छिपे शराब की बिक्री कर रहे हैं और लोग भी गुप्त रूप से इसका सेवन कर रहे हैं। पुलिस लगातार ऐसे धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण से जुड़े एक मामले का खुलासा किया है। हाल ही में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में…
Read Moreमोतिहारी : समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन सीएम नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, उद्योग और डिफेंस कॉरिडोर से बढ़ेगा रोजगार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज दूसरा दिन रहा। इस दौरान वे मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। जीविका दीदियों के स्टॉल देखकर मुख्यमंत्री खासे प्रसन्न नजर आए। समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश ने मोतिहारी को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट…
Read Moreमोतिहारी : विराट रामायण मंदिर में आज स्थापित होगा दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग, ऐतिहासिक बनेगा दिन
बिहार: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में स्थित विराट रामायण मंदिर के लिए आज का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। मंदिर परिसर में आज दुनिया के सबसे भारी और विशाल शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। काले ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित इस शिवलिंग का वजन करीब 210 टन है, जबकि इसकी ऊंचाई और परिधि 33 फीट है। इस भव्य स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से शामिल होंगे। विशाल क्रेनों से होगी महाकाय शिवलिंग की स्थापना शिवलिंग के अत्यधिक वजन और आकार…
Read Moreमोतिहारी: जेसीबी चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
मोतिहारी में एक ओर जहां प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चला रहा है, वहीं दूसरी ओर चोरों की नजर अब खुद बुलडोजर यानी जेसीबी मशीनों पर टिक गई है। जिले में जेसीबी चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किराये के मकान में रहकर जेसीबी चोरी करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बंजरिया थाना पुलिस ने जेसीबी चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की…
Read Moreमोतिहारी: थाना हाजत में दुष्कर्म आरोपी कैदी ने लगाई फांसी, मौत से हड़कंप
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। जिले के कल्याणपुर थाना परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक ५५ वर्षीय कैदी ने हाजत के अंदर लुंगी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान मदन सिरिसिया पंचायत वार्ड नंबर-१० निवासी गफार अंसारी (उम्र ५५ वर्ष) के रूप में हुई है। आरोप है कि गफार ने एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इसी मामले में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना हाजत में बंद किया था।…
Read Moreमोतिहारी: बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार का महिलाओं को लेकर विवादित बयान, माफी और कार्रवाई की मांग
मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार का महिलाओं को लेकर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में उन्होंने कहा था, “बहुत सारी लेडीज हैं, जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं। मोबाइल पर भी देख लीजिएगा, आपको ये सब मिल जाएगा।” इस बयान के बाद एक फाउंडेशन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए सार्वजनिक माफी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फाउंडेशन का कहना है कि इस बयान से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है और विधायक…
Read Moreबिहार के मोतिहारी में डबल मर्डर से सनसनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव से पुलिस ने एक युवक और युवती की लाश बरामद की है। मृतकों की पहचान विकास पासवान और प्रिया कुमारी के तौर पर हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव में अमन कुमार ने अपने घर में लोहे के हथौड़े से अपनी बहन…
Read Moreमोतीहारी में 112 का चालक नेपाल से करता था रुपयों का लेनदेन, एसपी ने आरोपी को किया निलंबित, सेवा समाप्ति के लिए विभाग को लिखा पत्र
मोतिहारी में 112 गाड़ी का ड्राइवर नेपाल से जुड़कर रुपयों का लेनदेन सहित कई संदिग्ध करोबार कर रहा था। जांच में नेपाली नम्बर से रुपया लेनदेन व संदिग्ध सामान मंगाने सहित संदिग्ध आचरण पाया गया । एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरसिद्धि थाना 112 के ड्राइवर रामबालक सिंह को निलंबित करते हुए सेवा समाप्ति के लिए विभाग को पत्र लिखा है। एसपी के कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है,मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हरसिद्धि थाना 112 की गाड़ी के ड्राइवर रामबालक सिंह…
Read More