बिहार: विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान आज, 6 नवंबर को संपन्न हो रहा है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। दूसरे चरण को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी चंपारण के पताही स्थित हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा में भारी संख्या में मौजूद लोगों ने रक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने दो-तिहाई…
Read MoreTag: Bihar elections
बिहार चुनाव : 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान, राबड़ी आवास में ‘लालटेन’ रोशन करने की तैयारी तेज
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, 6 नवंबर को होने जा रहा है। कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता 1314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, राजद (आरजेडी) खेमे में चुनाव से पहले ही जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी मुख्यालय और राबड़ी देवी आवास पर लालटेन (पार्टी का चुनाव चिन्ह) को नया रूप दिया जा रहा है। आवास के मुख्य द्वार…
Read Moreबिहार चुनाव: पहले चरण के मतदान से पहले आज शाम थमेगा प्रचार, 6 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
पटना। बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार सिर्फ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। इस चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। चुनाव के अंतिम दिन राज्यभर में रैलियों और रोड शो की धूम है। महागठबंधन, एनडीए और अन्य दलों ने चुनावी रण में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं से संवाद करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज औरंगाबाद में जनसभा…
Read Moreबिहार चुनाव से पहले जेडीयू में बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 16 नेताओं को पार्टी से निकाला गया
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, जनता दल (यूनाइटेड) में अनुशासनहीन नेताओं पर शिकंजा कसना तेज हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन निष्कासन की सूची जारी की है। रविवार को 5 नेता निष्कासित रविवार को जेडीयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर विधायक गोपाल मंडल, पूर्व विधायक महेश्वर यादव, पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह समेत कुल पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी नेतृत्व…
Read Moreबिहार चुनाव में राजद को बड़ा झटका, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद (राष्ट्रीय जनता दल) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने 25 अक्टूबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने राजद नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद में केवल परिवार की पूछ है, बाकी कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग पार्टी…
Read Moreबिहार चुनाव: AIMIM ने जारी की 32 सीटों की पहली सूची, 16 जिलों में लड़ेगी चुनाव
लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद मुस्लिमीन (AIMIM) ने शनिवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने किशनगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। AIMIM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा की। AIMIM की पहली सूची में शामिल सीटें पार्टी ने निम्नलिखित जिलों और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है: किशनगंज: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज पूर्णिया: अमौर, बायसी, कस्बा कटिहार: बलरामपुर,…
Read Moreबिहार चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे पर विवाद, चिराग पासवान को गोविंदगंज सीट नहीं मिली
लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के लिए गोविंदगंज सीट बीजेपी से नहीं ले पाए। बीजेपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारने का फैसला किया है। गोविंदगंज सीट पर बीजेपी का कब्जा गोविंदगंज सीट वर्तमान में बीजेपी के पास है, और इस सीट से बीजेपी के सुनील मणि तिवारी मौजूदा विधायक हैं। चिराग पासवान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी…
Read Moreबिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर NDA-महागठबंधन में पेंच, मांझी ने कविता से की 15 सीटों की मांग
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, लेकिन दोनों प्रमुख गठबंधनों – एनडीए और महागठबंधन – में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी उलझन बनी हुई है। दोनों पक्षों के नेता भले ही दावा कर रहे हों कि सब कुछ ठीक है, लेकिन सीटों की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। इस बीच, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कविता साझा की है, जिसे उनकी पार्टी…
Read Moreनई दिल्ली: बिहार चुनाव में बयानबाजी तेज, अमित मालवीय ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच नेताओं की बयानबाजी भी चरम पर पहुंच गई है। एनडीए और महागठबंधन के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मालवीय ने तेजस्वी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और बिहार की सामाजिक मर्यादाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, “तेजस्वी यादव ने नवरात्रि में मछली खाकर मां दुर्गा का…
Read Moreबिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ में नहीं दिखेंगे कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी
नई दिल्ली/पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 अगस्त से 31 अगस्त तक ‘वोट अधिकार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। लेकिन इस अहम यात्रा से कांग्रेस के फायरब्रांड नेता कन्हैया कुमार को बाहर रखा गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें इस यात्रा से अलग करते हुए दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए विशेष टास्क सौंपा गया है। तेजस्वी की नाराज़गी बनी वजह? जानकारों का मानना है कि कन्हैया कुमार को यात्रा से बाहर रखने के पीछे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)…
Read More