मुंगेर में शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल में फंदे से लटका मिला शव; दहेज हत्या का आरोप

Newlywed woman dies under suspicious circumstances in Munger two months after marriage, body found hanging from a noose at her in-laws' house; dowry death alleged

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था।…

Read More

मुंगेर में बसने जा रहा ‘अंग टाउनशिप’, 6750 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक शहर

'Ang Township' Set to Come Up in Munger; Modern City to be Developed Across 6,750 Acres

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले में एक बड़ी विकास योजना सामने आई है, जो आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है। राज्य सरकार ने यहां ‘अंग टाउनशिप’ नाम से एक आधुनिक शहर बसाने की तैयारी की है, जिसे करीब 6750 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना सिर्फ एक टाउनशिप नहीं, बल्कि पूरे इलाके के समग्र विकास का केंद्र बनने की दिशा में देखी जा रही है। इसके जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का बेहतर ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे लोगों…

Read More

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार

Mini Gun Factory Busted in Munger: 4 Arrested in Joint STF-Police Operation

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गंगा पार तारापुर दियारा क्षेत्र में चल रही एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम मनियारचक घाट से नाव के जरिए गंगा पार कर निर्धारित स्थान पर पहुंची, जहां अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे थे। चार आरोपी…

Read More

गंगा में मछली मारने से रोके जा रहे मछुआरों के दर्द को लेकर वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी मुंगेर पहुंचे

VIP party chief Mukesh Sahani reached Munger to address the plight of fishermen who are being prevented from fishing in the Ganges.

गंगा नदी में मछली मारने से रोके जा रहे मछुआरों की समस्याओं को लेकर वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। उन्होंने दबंगों द्वारा मछुआरों को गंगा में मछली पकड़ने से रोकने और अवैध वसूली किए जाने के आरोपों को गंभीर बताते हुए मुंगेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात की। मुकेश साहनी ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद और विधायक, जिनकी पहुंच दिल्ली…

Read More

मुंगेर: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हार्डकोर महिला नक्सली रूबी देवी गिरफ्तार

Munger: Hardcore female Naxalite Ruby Devi arrested in a joint operation by STF and police

बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर लंबे समय से फरार हार्डकोर महिला नक्सली रूबी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। रूबी देवी के खिलाफ नक्सली वारदात, हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के गोबरदाहा कोड़ासी गांव में की गई, जहां से रूबी देवी को गिरफ्तार किया गया। वह विलक्षण कोड़ा उर्फ विलोचन कोड़ा की पत्नी है। मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना और लखीसराय के चानन थाना में उसके खिलाफ…

Read More