नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक गंभीर मामले में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की जमानत रद्द करते हुए उन्हें एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा 4 मार्च को दी गई जमानत को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुशील कुमार को अब 7 दिन के भीतर कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर करना होगा। मामला मई 2021 का है, जब सुशील कुमार और अन्य लोगों पर…
Read MoreTag: murder case
कोटद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, तीनों आरोपी दोषी करार
कोटद्वार: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। अदालत ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत उसके दो साथियों, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को अंकिता की हत्या का दोषी ठहराया है। हालांकि, तीनों की सजा का ऐलान अभी नहीं हुआ है। अंकिता भंडारी, श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली थीं और ऋषिकेश के पास स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत थीं। 18 सितंबर 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी और उनका शव चीला…
Read Moreकोलकाता अदालत ने चिकित्सक के बलात्कार और हत्या मामले में संजय रॉय को दोषी करार दिया
कोलकाता: कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। अदालत सोमवार को आरोपी को सजा सुनाएगी। इस मामले में आरोपी संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत बलात्कार और हत्या का दोषी पाया गया है। सुनवाई के दौरान आरोपी संजय रॉय ने अदालत में कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। संजय ने दावा किया, “मैंने ऐसा कुछ नहीं…
Read Moreमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का सख्त कदम: सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन
मुम्बई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार का गुंडा राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फडणवीस ने सरपंच के परिवार से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। यह हत्या 9 दिसंबर को संतोष देशमुख के अपहरण के बाद की गई थी, और इसे पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली के विरोध से…
Read More