नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप

Over 50 Children Fall Ill After Eating Mid-Day Meal in Nalanda; Panic Grips School

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कला कैला में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद 50 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। कई बच्चे स्कूल परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बीमार बच्चों को तुरंत नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार…

Read More

नालंदा में स्कूल परिसर बना ‘शराबखाना’, शराबबंदी पर उठे सवाल; वीडियो वायरल

School Premises in Nalanda Turned into a 'Liquor Den'; Questions Raised Over Prohibition as Video Goes Viral

नालंदा/बिहारशरीफ: बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद एक बार फिर इसकी सख्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा से सामने आई यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन दोनों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। मामला बिहारशरीफ प्रखंड के डुमरामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है, जहां कुछ युवकों ने स्कूल परिसर को ही शराब पीने का अड्डा बना दिया। हैरानी की बात यह है कि यह सब खुलेआम हुआ और इसका वीडियो भी सामने आया, जो अब तेजी से वायरल…

Read More

बिहार: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नालंदा में 40 हजार की रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar: Big action against corruption, Health Department official arrested red handed while taking bribe of 40 thousand in Nalanda

पटना/नालंदा – बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) को एक बड़ी सफलता मिली है। नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर (BCM) आशुतोष कुमार को ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की शुरुआत इस्लामपुर वार्ड संख्या-20 की निवासी रशीदा परवीन से हुई, जिन्होंने आशा कार्यकर्ता के पद पर बहाली के लिए आवेदन दिया था। चयन प्रक्रिया के दौरान आरोपी अधिकारी आशुतोष कुमार ने चयन पक्का करने के एवज में ₹40,000 की…

Read More

नालंदा: स्कॉर्पियो की टक्कर से मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका, सड़क किया जाम

Nalanda: Innocent dies after being hit by Scorpio, angry villagers burn vehicle, block road

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। यह हादसा परबलपुर थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आकर पहली कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम मृतक की पहचान 13 वर्षीय जौसव कुमार के रूप में हुई है, जो मई गांव निवासी नीतीश यादव का इकलौता पुत्र था। हादसे…

Read More

नीट पेपर लीक मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी की रांची, पटना और नालंदा में छापेमारी, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के करीबियों पर शिकंजा

NEET paper leak money laundering case: ED raids in Ranchi, Patna and Nalanda, tightens screws on close aides of mastermind Sanjeev Mukhiya

रांची/पटना: नीट 2024 पेपर लीक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। गुरुवार सुबह रांची के बरियातू, पटना और बिहार के नालंदा में ईडी की टीमों ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया, उसके रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर ये कार्रवाई की जा रही है। ईडी ने यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में शुरू की है। दरअसल, सीबीआई की जांच में यह सामने आया था कि इस पूरे…

Read More

नालंदा: पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद

Nalanda: Police busted illegal mini gun factory, huge quantity of weapons and equipment recovered

नालंदा (बिहार): जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर सनसनी फैला दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चिकसौरा बाजार निवासी शंकर विश्वकर्मा, स्वर्गीय राजू विश्वकर्मा के पुत्र को उसके घर से गिरफ्तार किया। शंकर अपने ही घर में गैरकानूनी तरीके से देसी हथियारों का निर्माण कर रहा था। गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई डीएसपी रंजन कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रभानु और चिकसौरा थानाध्यक्ष रविंद्र…

Read More

बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात से तबाही: 61 लोगों की मौत, नालंदा सबसे ज़्यादा प्रभावित

Devastation due to storm and lightning in Bihar: 61 people died, Nalanda worst affected

10 अप्रैल 2025 को बिहार में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से राज्य भर में कुल 61 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से सबसे अधिक 23 मौतें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में हुई हैं। सरकारी सहायता: राज्य सरकार ने इस दुखद घटना पर संवेदना जताते हुए सभी मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई…

Read More

नालंदा: मिड-डे मील खाने से 60 बच्चे बीमार, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

नालंदा (बिहार): नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित श्री चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब 60 बच्चे बीमार पड़ गए। खाना खाने के दो घंटे बाद बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्चों ने अंडे को बताया बीमार होने की वजह बीमार बच्चों का कहना है कि दोपहर के भोजन में परोसे गए उबले अंडे की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी…

Read More