पटना। बिहार की सियासत के ‘चाणक्य’ नीतीश कुमार ने बुधवार को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मंच पर लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी और…
Read MoreTag: PM मोदी
अहमदाबाद विमान हादसा: PM मोदी ने घायलों से की मुलाकात, घटनास्थल का लिया जायज़ा
अहमदाबाद: शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और उन्होंने हाल ही में हुए विमान हादसे के स्थल का दौरा किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सिविल अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने हादसे में बचे यात्री विश्वास कुमार से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से एक रात पहले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री…
Read Moreछात्रवृत्ति में देरी और छात्रावासों की बदहाली पर राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों की परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने छात्रवृत्ति में हो रही देरी और आवासीय छात्रावासों की दयनीय स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। राहुल गांधी ने अपने पत्र में दलित, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों के हित में तुरंत कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि इन समुदायों के करीब 90%…
Read Moreनीति आयोग की 10वीं बैठक: PM मोदी ने कहा – ‘विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब सभी राज्य मिलकर आगे बढ़ें’
नई दिल्ली: शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समग्र विकास पर बल देते हुए कहा कि हमें विकास की रफ्तार को और तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और सभी राज्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ मिलकर कार्य करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा, “विकसित भारत हर भारतीय का सपना है। जब तक हर राज्य विकसित नहीं होगा, तब तक देश का पूर्ण विकास…
Read Moreवाराणसी दौरे पर PM मोदी ने दी 3884 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने कुल ₹3884.18 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने तीन बुजुर्गों को आयुष्मान भारत कार्ड भी वितरित किए और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जो लोग दिन-रात सत्ता हथियाने के खेल में लगे रहते हैं, उनका मंत्र है – परिवार का साथ, परिवार का विकास। लेकिन हमारा मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास।”…
Read More