नई दिल्ली: देशभर के गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने इनके सामाजिक सुरक्षा अधिकारों को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रस्ताव सामने रखा है। नए नियमों के तहत गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स का आधार-आधारित पंजीकरण, डिजिटल पहचान पत्र और अलग सोशल सिक्योरिटी फंड सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल डिलीवरी पार्टनर, कैब ड्राइवर, फ्रीलांसर और ऐप-आधारित कामगारों जैसे असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल सिक्योरिटी कोड (सेंट्रल) रूल्स,…
Read MoreTag: नई दिल्ली
नई दिल्ली- लीगल इमरजेंसी में आधी रात भी खुले रहेंगे अदालतों के दरवाजे: CJI सूर्यकांत
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली को लेकर एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने साफ किया कि लीगल इमरजेंसी की स्थिति में कोई भी नागरिक किसी भी समय, यहां तक कि आधी रात को भी, अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। CJI सूर्यकांत के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति को जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारी की आशंका हो और उसके मौलिक अधिकारों पर तत्काल खतरा मंडरा रहा हो, तो अदालतें समय की सीमाओं से परे जाकर सुनवाई कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास…
Read Moreनई दिल्ली : निमेसुलाइड पर सरकार का कड़ा एक्शन, निर्माण पर रोक और बिक्री पर नई पाबंदी
केंद्र सरकार ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोकप्रिय दर्द निवारक दवा निमेसुलाइड (Nimesulide) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस दवा के निर्माण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। सरकारी निर्देशों के अनुसार, केवल निर्माण ही नहीं बल्कि निमेसुलाइड की बिक्री को लेकर भी सख्त नियम लागू किए गए हैं। 100 मिलीग्राम (100mg) से अधिक मात्रा वाले सभी ओरल फॉर्मूलेशन, यानी मुंह से ली जाने वाली गोलियों और दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह…
Read Moreनई दिल्ली : बिना डॉक्टर की सलाह दवा खाना बन सकता है खतरनाक, पीएम मोदी ने जताई चिंता
अक्सर देखा जाता है कि हल्की खांसी, सर्दी-जुकाम या बदन दर्द होते ही लोग बिना डॉक्टर से परामर्श लिए मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर सेवन करने लगते हैं। अगर आप भी लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं, तो यह आदत आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए देशवासियों से एंटीबायोटिक दवाओं के सोच-समझकर इस्तेमाल की अपील की है। पीएम ने कहा कि इन दवाओं का गलत और…
Read Moreनई दिल्ली : उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बेटी इशिता का भावुक खुला पत्र सामने आया
उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सोमवार को सीबीआई की अपील पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर रोक लगा दी। इस फैसले के साथ ही सेंगर की जमानत फिलहाल प्रभावी नहीं रहेगी। अदालती निर्णय के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी इशिता सेंगर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक खुला पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के पिछले आठ वर्षों के संघर्ष और मानसिक पीड़ा…
Read Moreनई दिल्ली : पहली नौकरी करने वालों को 15 हजार रुपये देगी सरकार, EPFO से जुड़े नए नियम भी लागू
अगर आप अपनी पहली नौकरी शुरू करने जा रहे हैं या रोजगार की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। केंद्र सरकार अब पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को आर्थिक सहायता देने जा रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PMVRY) के तहत पात्र कर्मचारियों को 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मंत्रालय ने युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने की अपील की है। किसे मिलेगा 15 हजार रुपये का…
Read Moreनई दिल्ली— उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पूर्व विधायक को मिली जमानत पर सीबीआई की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की है। सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट का यह निष्कर्ष गलत है कि एक विधायक पॉक्सो एक्ट की धारा 5 के तहत ‘पब्लिक सर्वेंट’ की श्रेणी में नहीं आता। एजेंसी के अनुसार, हाईकोर्ट बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों में सुरक्षा देने वाले पॉक्सो एक्ट के उद्देश्य और भावना को…
Read Moreनई दिल्ली: सिंधु जल संधि स्थगन के बाद रफ्तार में भारत की जलविद्युत योजनाएं, दुलहस्ती स्टेज-II को मिली मंजूरी
अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित कर दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में लंबित और प्रस्तावित जलविद्युत परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाना शुरू किया। इसी क्रम में पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत एक विशेषज्ञ पैनल ने किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर प्रस्तावित 260 मेगावाट की दुलहस्ती स्टेज-II हाइड्रोपावर परियोजना को मंजूरी दे दी है। 3200 करोड़ रुपये की परियोजना, संधि स्थगन के…
Read Moreनई दिल्ली: वीर बाल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दिन को सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने और साहस व आस्था को नमन करने का अवसर बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि वीर बाल दिवस बहादुर साहिबजादों के बलिदान को याद करने के लिए समर्पित श्रद्धा का दिन है। उन्होंने माता गुजरी जी के अटूट विश्वास और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं को…
Read Moreनई दिल्ली: 20 बच्चों को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों को कला, संस्कृति, खेल, नवाचार, सामाजिक सेवा और साहस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनकी असाधारण उपलब्धियों और योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति ने पुरस्कार विजेताओं को आशीर्वाद भी दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना की मदद करने वाले श्रवण सम्मानित पंजाब के फिरोजपुर जिले के 10 वर्षीय श्रवण को सामाजिक सेवा श्रेणी में पुरस्कार मिला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान…
Read More