नई दिल्ली : कुछ दिन पहले वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की खबरों से पूरी दुनिया चौंक गई थी। अब इस घटनाक्रम पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लक्जमबर्ग के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वेनेजुएला की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई। यह वेनेजुएला पर हमले के बाद उनका पहला अहम बयान है। उन्होंने कहा, “हां, वेनेजुएला की मौजूदा स्थिति को लेकर हम चिंतित हैं। हम सभी पक्षों से आग्रह…
Read MoreTag: नई दिल्ली
नई दिल्ली : तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के बाद तनाव, पत्थरबाजी पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार सुबह इसकी पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां देर रात नगर निगम (एमसीडी) की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। पत्थरबाजी के…
Read Moreनई दिल्ली: Grok AI के आपत्तिजनक कंटेंट पर सरकार सख्त, X को 72 घंटे का अल्टीमेटम
नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा विकसित Grok AI से आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट तैयार होने के मामलों पर भारत सरकार की सख्ती के बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ है। 2 जनवरी को आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को पत्र लिखकर Grok समेत अन्य एआई सेवाओं के दुरुपयोग पर रिपोर्ट मांगी थी। अब सरकार ने X को कार्रवाई और जवाब देने के लिए अतिरिक्त 72 घंटे का समय दिया है। सरकार की चेतावनी और नोटिस केंद्र सरकार ने साफ किया है कि Grok AI…
Read Moreनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मंगलवार को होगी जारी, चुनाव आयोग का बड़ा कदम
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची मंगलवार को प्रकाशित की जाएगी। यह कदम राज्य में आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) की निगरानी में चल रही इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता पंजीकरण को अधिक पारदर्शी, सटीक और समावेशी बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की हार्ड कॉपी राज्य की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पार्टी प्रतिनिधियों…
Read Moreनई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में फिर विवाद
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। यह नारेबाजी दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और देशद्रोह के मामले में आरोपित शरजील इमाम के समर्थन में किए गए प्रदर्शन के दौरान हुई। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात के समय साबरमती हॉस्टल के बाहर हुई, जहां वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘मोदी-शाह तेरी…
Read Moreनई दिल्ली: सबरीमाला सोना चोरी मामला—सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व देवास्वोम बोर्ड सदस्य की याचिका खारिज की
नई दिल्ली: सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी के मामले में देवास्वोम बोर्ड के पूर्व सदस्य केपी शंकर दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने केरल हाईकोर्ट द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की थी। जस्टिस दीपांकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि “आपने भगवान को भी नहीं छोड़ा।” कोर्ट ने स्पष्ट किया कि देवास्वोम बोर्ड के सदस्य होने के नाते शंकर दास…
Read Moreनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत
दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में करीब पांच वर्षों से जेल में बंद छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। हालांकि, इसी मामले में अन्य पांच आरोपियों को जमानत दी गई है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ ने 10 दिसंबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया। दिल्ली पुलिस ने दोनों…
Read Moreनई दिल्ली : ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण की वकालत की
ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जम्मू और कश्मीर के पूरे क्षेत्र को भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए इसके पूर्ण एकीकरण की जोरदार पैरवी की है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान के कब्जे का विरोध करते रहे हैं और इस मुद्दे पर उनका रुख हमेशा स्पष्ट रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ब्लैकमैन ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह दशकों से इस प्रावधान को समाप्त…
Read Moreनई दिल्ली : पैन कार्ड में गलती? अब घर बैठे मिनटों में कराएं सुधार, जानिए पूरा तरीका
नई दिल्ली : आज के डिजिटल युग में पैन कार्ड (PAN Card) केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय पहचान का आधार बन चुका है। नौकरी ज्वॉइन करने से लेकर शेयर बाजार में निवेश और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने तक, हर अहम काम में पैन कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में अगर पैन कार्ड में नाम की स्पेलिंग, पता या जन्मतिथि जैसी कोई भी गलती हो जाए, तो परेशानी बढ़ जाती है। अक्सर लोग इस तरह की छोटी गलतियों को ठीक कराने के लिए सरकारी दफ्तरों या एजेंटों के…
Read Moreनई दिल्ली: तीन दिवसीय ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ से सजेगी राजधानी, साहित्य और संस्कृति का होगा भव्य संगम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से तीन दिवसीय भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक महोत्सव “दिल्ली शब्दोत्सव 2026” की शुरुआत होने जा रही है। इस आयोजन में देशभर से आए 100 से अधिक लेखक, फिल्मकार, विचारक, पत्रकार, विधि विशेषज्ञ और युवा प्रेरणास्रोत एक मंच पर नजर आएंगे। नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बने तीन अलग-अलग मंचों पर लगातार संवाद सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह आयोजन…
Read More