पटना: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामला: रेप और संदिग्ध मौत की जांच में नए खुलासे, 17 घंटे का CCTV फुटेज गायब

Patna: Shambhu Girls' Hostel case: New revelations in the investigation into rape and suspicious death, 17 hours of CCTV footage missing.

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की छात्रा से जुड़े रेप और संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। अब जांच का केंद्र यह बन गया है कि क्या छात्रा को हॉस्टल में ही नशे की गोलियां दी गई थीं और आखिर 17 घंटे का अहम CCTV फुटेज कैसे गायब हो गया। मामले की जांच अब CID के हाथ में है, जो SIT के…

Read More

पटना : ‘दही खाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह, 600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

Patna: The "Eat Curd, Win a Prize" competition saw tremendous enthusiasm, with over 600 participants taking part.

पटना: पटना के फुलवारीशरीफ स्थित पटना डेयरी प्रोजेक्ट परिसर में मंगलवार को परंपरागत ‘दही खाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों से आए 600 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 400 से अधिक लोगों ने प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता में दही खाने के लिए प्रतिभागियों को मात्र तीन मिनट का समय दिया गया। पुरुष, महिला और वरिष्ठ नागरिक वर्ग में दिखा दमखम पुरुष वर्ग में पटना के बाढ़ निवासी कुलकुल कुमार ने तीन मिनट में 3 किलो 105…

Read More

पटना : शंभू हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत पर सियासत तेज, पीके ने एसएसपी से की मुलाकात, आरजेडी ने उठाई CBI जांच की मांग

Patna: Politics intensifies over the death of a NEET student at Shambhu Hostel; PK meets with the SSP, and RJD demands a CBI inquiry.

पटना के शंभू हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर जहां जनसुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है। प्रशांत किशोर ने एसएसपी से मुलाकात के दौरान आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग…

Read More

पटना- भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, डीएम ने लिया सख्त एक्शन

Patna: Revenue employee dismissed on corruption charges; DM takes strict action.

पटना- पटना के जिलाधिकारी ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। राजा कुमार अंचल कार्यालय, मसौढ़ी में पदस्थापित थे और फिलहाल निलंबन की स्थिति में चल रहे थे। दरअसल, 23 दिसंबर 2025 को मसौढ़ी प्रखंड कार्यालय परिसर से निगरानी विभाग की धावा टीम ने राजा कुमार को गिरफ्तार किया था। उन पर कार्यों में मनमानी, गंभीर अनियमितता, दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे महत्वपूर्ण मामलों को जानबूझकर लंबित रखने तथा आवेदकों से अनुचित मांग करने के आरोप लगे थे।…

Read More

पटना: तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में सियासी रंग, तेजस्वी की गैरमौजूदगी पर चर्चा

Patna: Political overtones at Tej Pratap Yadav's curd and flattened rice feast; Tejashwi's absence sparks discussion.

पटना: मकर संक्रांति के अवसर पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस खास मौके पर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के कई प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था। तेज प्रताप यादव ने खुद एनडीए और महागठबंधन के नेताओं के घर और दफ्तर जाकर उन्हें भोज का न्योता दिया। इसी क्रम में वे राबड़ी आवास भी पहुंचे और अपने माता-पिता के साथ-साथ भाई…

Read More

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उठी भारत रत्न की मांग, राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा

Patna: A demand for the Bharat Ratna award for Chief Minister Nitish Kumar has been raised, sparking intense discussion in political circles.

बिहार की राजनीति और सामाजिक विमर्श में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग जोर पकड़ने लगी। सबसे पहले यह मांग जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने सार्वजनिक रूप से उठाई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व, उनके कार्य और बिहार के विकास में दिए गए योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। पिछले करीब तीन दशकों से सक्रिय राजनीति में रहने वाले नीतीश कुमार ने बिहार में व्यापक…

Read More

पटना: बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पटना समेत चार जिलों में हड़कंप

Patna: Several civil courts in Bihar receive bomb threats, causing panic in Patna and four other districts.

बिहार की न्याय व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात शरारती तत्वों ने ईमेल के जरिए कोर्ट परिसरों में आरडीएक्स (RDX) और आईईडी (IED) प्लांट करने का दावा किया है। धमकी मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना, दानापुर, गया और किशनगंज के कोर्ट परिसरों को खाली करा लिया। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सभी स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।…

Read More

पटना के खगौल में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी मैनेजर राय घायल

Police encounter in Khagaul, Patna; notorious criminal Manager Rai injured.

पटना के खगौल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए पुलिस एनकाउंटर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और कुख्यात अपराधी मैनेजर राय के बीच हुई मुठभेड़ में अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मैनेजर राय लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ रंगदारी, लूट और हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वारंट जारी थे। पुलिस ने बताया कि मैनेजर राय डॉक्टर मोहम्मद अनवर आलम की हत्या सहित एक दर्जन से अधिक संगीन अपराधों में शामिल रहा है। उसका गिरोह खगौल और आसपास के…

Read More

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र से सामने आया मामला: संगठित पारिवारिक अपराध की एक गंभीर और खतरनाक तस्वीर उजागर करता है।

The case that has emerged from the Parsa Bazar police station area in Patna reveals a serious and dangerous picture of organized family crime.

कुख्यात अपराधी छोटू नट और उसके सहयोगी गोविंद कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में ऐसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जो कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती माने जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छोटू नट का पूरा परिवार वर्षों से डकैती, लूट और चोरी को सुनियोजित तरीके से अंजाम देता आ रहा था। जांच में पता चला है कि इस गिरोह में परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग जिम्मेदारियों में बंटे हुए थे। कोई इलाके की रेकी करता था, कोई वारदात को अंजाम देता था, तो कोई…

Read More

पटना: उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा— पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन हैं नेता प्रतिपक्ष

Patna: Upendra Kushwaha attacks Tejashwi Yadav, says - Leader of Opposition is a part-time politician

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव को “पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन” बताते हुए कहा कि उनका जनता के काम से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ चुनाव के समय राजनीतिक लाभ के लिए बिहार में सक्रिय नजर आते हैं, जबकि चुनाव समाप्त होते ही वे बिहार से गायब हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि…

Read More