उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा, देश की राजनीति में मचा हड़कंप

Vice President Jagdeep Dhankhar's sudden resignation creates a stir in the country's politics

नई दिल्ली: देश की राजनीति में उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने न तो कोई पूर्व सूचना दी और न ही प्रोटोकॉल का पालन किया। वह सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति से मिलने के लिए करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा।

इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और फिर तुरंत अपना सरकारी आवास खाली करने के लिए रवाना हो गए। इस अप्रत्याशित कदम ने राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी है, और अब उनके और सरकार के बीच चल रही तनावपूर्ण संबंधों की परतें खुलने लगी हैं।

राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के अनुसार, धनखड़ रात करीब 8:30 बजे बिना किसी सूचना के राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उनकी अचानक उपस्थिति से वहां अफरातफरी मच गई। चूंकि मुलाकात का कोई समय तय नहीं था, अधिकारियों को तुरंत राष्ट्रपति को सूचित करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें करीब आधे घंटे का इंतजार करना पड़ा। बाद में उन्होंने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया

अब यह सामने आ रहा है कि उपराष्ट्रपति और सरकार के बीच कई मुद्दों पर मतभेद चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल में भारत आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मिलने को लेकर धनखड़ ने जोर दिया था, जो सरकार को नागवार गुजरा। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने एक सार्वजनिक मंच पर किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कथित रूप से कड़ी फटकार भी लगाई थी।

इन घटनाओं से साफ संकेत मिलते हैं कि सरकार और उपराष्ट्रपति के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था, जो आखिरकार उनके इस्तीफे के रूप में सामने आया।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment