बेतिया/नरकटियागंज: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद गुरुवार को केहूनिया रोअरी पंचायत के सिसवा फाल गांव में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा में 551 कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। उनके साथ हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, जय बजरंगबली और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। शिव मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा हाथी, घोड़े, ऊंट और पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ मारवाड़ी नोनिया टोला घाट स्थित बलोर नदी पहुंची। वहां अयोध्या…
Read MoreCategory: ताजा समाचार
उद्घाटन के बाद भुला दिया गया सद्भावना मंडप, सरकारी उदासीनता के बीच जर्जर हो रही सार्वजनिक संपत्ति
लौरिया: सरकारी योजनाओं के तहत निर्मित भवनों के संरक्षण और उपयोगिता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। लौरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित सद्भावना मंडप की वर्तमान स्थिति भी कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही है। अल्पसंख्यक बहुक्षेत्रक विकास योजना के अंतर्गत लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह भवन आज अपनी दुर्दशा पर स्वयं गवाही देता नजर आ रहा है। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी के समीप बने इस मंडप का निर्माण क्षेत्र में सामुदायिक गतिविधियों, बैठकों और विभिन्न सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…
Read Moreबिहार बनेगा देश का नया AI हब! Google, Microsoft समेत 4 बड़ी टेक कंपनियों के साथ सरकार का मेगा प्लान, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
पटना: बिहार सरकार ने राज्य को तकनीकी और औद्योगिक विकास के नए दौर में ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस, शहरी विकास, पर्यटन और ग्रामीण रोजगार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार का दावा है कि इन फैसलों से बिहार आने वाले वर्षों में देश के प्रमुख तकनीकी राज्यों की सूची में अपनी जगह बना सकता है। सबसे बड़ी घोषणा राज्य में AI आधारित इकोसिस्टम विकसित करने…
Read Moreगन्ना किसानों, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने लागू की नई प्रोत्साहन नीति
पटना: बिहार सरकार ने राज्य के चीनी उद्योग को नई ऊर्जा देने और बड़े निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से ‘शुगरकेन इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट इंसेंटिव पॉलिसी-2026’ लागू की है। इस नई नीति के तहत सरकार निवेशकों को कई आकर्षक सुविधाएं देने जा रही है। इनमें प्रतीकात्मक शुल्क पर सरकारी जमीन, टैक्स में छूट, पूंजीगत सहायता और आधुनिक शुगर कॉम्प्लेक्स विकसित करने जैसी योजनाएं शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इससे बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने, नई मिलों की स्थापना, गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और राज्य…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद: SIT रिपोर्ट के बाद 8 आरोपियों पर FIR, सभी हिरासत में; करोड़ों के चढ़ावे में गड़बड़ी की जांच तेज
अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित गड़बड़ी के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर सभी आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें चढ़ावे की नकदी की…
Read Moreअयोध्या-काशी की तर्ज पर विकसित होगा संतकबीर नगर का तामेश्वरनाथ धाम, योगी सरकार का बड़ा प्लान; बैजूनाथ धाम को भी मिलेगी नई पहचान
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और विंध्याचल धाम के विकास के बाद अब सरकार की नजर पूर्वांचल के एक और महत्वपूर्ण धार्मिक क्षेत्र पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीर नगर स्थित बाबा तामेश्वरनाथ धाम और बाबा बैजूनाथ धाम के व्यापक विकास की घोषणा करते हुए कहा है कि इन दोनों स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य…
Read Moreभोजपुर भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SP आधी रात को पहुंचे परिवार से मिलने, न्यायिक जांच के बीच बढ़ा विवाद
भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी एनकाउंटर मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले को लेकर उठे सवालों के बीच भोजपुर के एसपी ने आधी रात को भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान परिवार की शिकायतों और मांगों को लेकर बातचीत हुई। परिवार ने लगाए गंभीर आरोप भरत तिवारी की मौत पुलिस मुठभेड़ में हुई थी, जिसके बाद उनके परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि भरत ने आत्मसमर्पण किया था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई हुई। परिवार…
Read Moreपटना कोचिंग विवाद: रौशन आनंद के दो सहयोगियों को मिली जमानत, फैजल खान केस में कोर्ट ने मांगी केस डायरी
पटना : बिहार की राजधानी पटना में चल रहे कोचिंग विवाद मामले में अदालत ने बड़ा अपडेट दिया है। फैजल खान उर्फ खान सर से जुड़े केस में कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांगी है, जबकि ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के दो सहयोगियों को जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी। कोर्ट में क्या हुआ? पटना सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान रौशन आनंद पक्ष के अभिषेक कुमार और गौरव कुमार की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया गया। अदालत ने…
Read Moreजदयू जिलाध्यक्ष व सिसवनिया मुखिया कन्हैया कुशवाहा नहीं रहे, नीतीश कुमार ने जताया शोक; गांव से राजनीतिक गलियारों तक मातम
बेतिया/लौरिया(चौथी वाणी) जनता दल (यू) के पश्चिम चंपारण जिलाध्यक्ष एवं सिसवनिया पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थक, शुभचिंतक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके पैतृक गांव विशुनपुरवा पहुंचने लगे। परिजनों के अनुसार बुधवार से उनकी तबीयत खराब थी। गुरुवार सुबह अचानक चक्कर आने के कारण वे घर में गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तत्काल बेतिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार…
Read Moreपुणे लोहगढ़ केस: दिवाली पार्टी में हुई थी सिया और चेतन की पहली मुलाकात, फिर रिश्ते ने लिया खौफनाक मोड़
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे के चर्चित लोहगढ़ किले मामले में पुलिस जांच के दौरान सिया गोयल और चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर कई नए खुलासे सामने आए हैं। जांच के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात साल 2025 में दिवाली के मौके पर हुई एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और संपर्क गहरा होता गया। पुलिस के अनुसार, सिया पुणे के गंगाधाम इलाके की रहने वाली है, जबकि चेतन भी कारोबारी परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां दोनों के बीच संबंधों,…
Read More