बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले– ‘तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र का नतीजा’

Tejashwi Yadav Slams BJP’s Historic Victory in Bengal, Calls It the Result of ‘Occult Practices and Conspiracy’

पटना: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली बार सत्ता हासिल करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) 81 सीटों पर सिमट गई। इस जीत के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है। इधर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस परिणाम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत “तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र” का परिणाम है और इसकी सच्चाई जल्द सामने आएगी। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए…

Read More

अनंत सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह समेत 9 पर एफआईआर, विधायक बोले– ‘झूठा मामला, जांच हो’

FIR Filed Against 9 Individuals, Including Anant Singh and Bhojpuri Singer Gunjan Singh; MLA Calls It a ‘False Case’ and Demands an Investigation

पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए एफआईआर को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने न तो कोई कानून तोड़ा है और न ही कोई गलत काम किया है। उनके मुताबिक, जिस कार्यक्रम में वे शामिल हुए थे, वहां किसी अन्य व्यक्ति द्वारा हथियार के साथ डांस किया जा रहा था, जिससे उनका कोई…

Read More

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा के आरोप, TMC का विरोध प्रदर्शन का ऐलान

Allegations of Post-Election Violence in Bengal; TMC Announces Protests

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि ‘परिवर्तन’ के नाम पर भाजपा समर्थकों द्वारा कई स्थानों पर हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास दुकानों में तोड़फोड़ और TMC कार्यालय पर हमले की खबरें सामने आई हैं। TMC का कहना है कि भाजपा जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उसके उलट राज्य में डर और हिंसा का माहौल बनता जा रहा है। पार्टी ने…

Read More

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सियासी घमासान, विजय आज राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

Political Turmoil Over Government Formation in Tamil Nadu; Vijay to Meet Governor Today

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीवीके (तमिलगा वेत्त्री कज़गम) को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी प्रमुख थलापति विजय आज राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि इसके बदले कांग्रेस ने दो मंत्री पदों की मांग रखी है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) कार्यालय में आज अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसके बाद कांग्रेस के पांच विधायक विजय से मुलाकात कर समर्थन पत्र राज्यपाल को…

Read More

समस्तीपुर में जमीन घोटाले का आरोप—JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रशासन पर उठाए सवाल

Allegations of Land Scam in Samastipur—JDU MP Devesh Chandra Thakur Questions Administration

समस्तीपुर: देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी ही सरकार के प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए भू-माफियाओं और सरकारी कर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। समस्तीपुर दौरे के दौरान सांसद ने जितवारपुर कोठी के मालिक मनीष मोहन शर्मा और शैलेश मोहन शर्मा के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। सांसद ने आरोप लगाया कि एक भू-माफिया ने स्थानीय अंचल और रजिस्ट्री कार्यालय की कथित मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जितवारपुर कोठी की जमीन हड़प ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सख्त…

Read More

बंगाल-असम में बीजेपी की बड़ी जीत, सरकार गठन की तैयारी तेज—अमित शाह और जेपी नड्डा को अहम जिम्मेदारी

Major BJP Victory in Bengal and Assam; Preparations for Government Formation Intensify—Amit Shah and JP Nadda Assigned Key Responsibilities

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। दोनों राज्यों में पार्टी की सरकार बनना तय माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी नेतृत्व पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है और नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बंगाल में विधायक दल का नेता तय करेंगे अमित शाह पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता के करीब पहुंची बीजेपी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हलचल तेज हो…

Read More

हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान—इस्तीफा देने से इनकार, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

Mamata Banerjee's Major Statement After Defeat—Refuses to Resign, Levels Serious Allegations Against Election Commission

कोलकाता— पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी और अपनी हार स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया। प्रेस वार्ता के दौरान ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी वास्तव में नहीं हारी, बल्कि “करीब 100 सीटें उनसे छीनी गईं।” ममता ने कहा कि उनकी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा चुनाव…

Read More

बिहार के स्कूलों में MDM नियुक्ति नियम बदले, अब बच्चों की संख्या के आधार पर होगी भर्ती

MDM Appointment Rules Revised in Bihar Schools; Recruitment Now to Be Based on the Number of Students

पटना: बिहार के करीब 71 हजार प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना (MDM) के तहत रसोइयों और सहायकों की नियुक्ति अब बच्चों की वास्तविक संख्या के आधार पर की जाएगी। इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी तेज कर दी गई है और सभी रिक्त पदों को एक माह के भीतर भरने का निर्देश जारी किया गया है। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्कूलवार छात्रों की संख्या ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जल्द से जल्द अपलोड की जाए। इसी…

Read More

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का गया दौरा, महाबोधि मंदिर में की पूजा और ध्यान

Vietnamese President To Lam Visits Gaya; Offers Prayers and Meditates at Mahabodhi Temple

गया: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम अपने भारत दौरे के दौरान गया पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने उन्हें पवित्र खादा पहनाकर सम्मानित किया। मंदिर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति तो लाम गर्भगृह में गए, जहां मुख्य पुजारी भिक्षु चलिंदा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पूजा के बाद उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे कुछ समय ध्यान लगाया और विश्व शांति व सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान…

Read More

बंगाल में सरकार गठन की हलचल तेज, 9 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी

Buzz over government formation intensifies in Bengal; preparations underway for May 9th swearing-in ceremony.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्वी भारत में विपक्ष का मजबूत गढ़ माने जाने वाले बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रचंड जीत के बाद ऐलान किया है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अब तक पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर…

Read More