पटना— बिहार की राजनीति में जारी उठापटक का दौर आखिरकार समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले पटना स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य के…
Read MoreCategory: ताजा समाचार
बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, आज ही चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री
पटना: बिहार की राजनीति में आज बड़ा और ऐतिहासिक दिन है। पिछले 20 वर्षों से राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे वे अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे, जिसके बाद लोकभवन जाकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर में आयोजित की जाएगी, जिसमें नया नेता चुना जाएगा। भाजपा विधायक दल का नेता ही एनडीए सरकार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि…
Read Moreनोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर हिंसक प्रदर्शन, 300 से अधिक हिरासत में
नोएडा: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा। शहर के कई इलाकों में उपद्रव और आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही, मामले में व्हाट्सएप ग्रुप्स की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से एक महिला श्रमिक घायल हो गई थी, जिसके…
Read Moreहोर्मुज़ में अमेरिका की नाकाबंदी नाकाम, चीन का जहाज़ बेखौफ गुजरा
नई दिल्ली: अमेरिका की कोशिशों को झटका देते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य में लागू नाकाबंदी 24 घंटे के भीतर ही विफल होती नजर आई। ईरान की अनुमति से चीन का एक मालवाहक जहाज़ बिना किसी रुकावट के इस अहम समुद्री मार्ग से गुजर गया, जिससे अमेरिका की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (13 अप्रैल) को चीनी टैंकर “रिच स्टारी” केशम द्वीप के पास से होकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य में प्रवेश करने में सफल रहा। शुरुआती तौर पर इसे कुछ देर के लिए रोका गया…
Read Moreनालंदा सदर अस्पताल में इमरजेंसी गेट पर बवाल, परिजन और गार्ड में मारपीट से मची अफरा-तफरी
Nalanda: नालंदा के सदर अस्पताल में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब इमरजेंसी गेट पर मरीज के परिजनों और सुरक्षा गार्ड के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। करीब 10 मिनट तक अस्पताल परिसर रणक्षेत्र बना रहा और इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मरीज की हालत गंभीर थी और परिजन उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराना चाहते थे। इसी दौरान गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने अस्पताल के नियमों का हवाला देते हुए सीमित लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति…
Read Moreतेजस्वी यादव ने छात्र राजद भंग कर ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ बनाया, नीतीश सरकार पर साधा निशाना
Bihar: नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए छात्र राजद को भंग कर नए छात्र संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह नया संगठन देशभर में शिक्षा और सामाजिक समानता के मुद्दों पर काम करेगा। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने राज्य की Nitish Kumar सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में मुख्यमंत्री का चयन जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों के फैसलों से तय हो रहा है। तेजस्वी ने यह…
Read Moreइस्तीफे की अटकलों के बीच सारण पहुंचे CM नीतीश कुमार, धूप में किया विकास कार्यों का निरीक्षण
Bihar: राज्य में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच राजनीतिक हलचल तेज है, लेकिन इन अटकलों के बीच भी Nitish Kumar अपने काम में जुटे नजर आए। सोमवार को वह चिलचिलाती धूप में सारण पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते दिखे। मुख्यमंत्री ने बाकरपुर-मानिकपुर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य और जेपी सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल का जायजा लिया। उनके इस दौरे को लेकर लोगों में चर्चा रही कि जहां एक ओर उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हैं, वहीं दूसरी ओर वह…
Read Moreनोएडा फेज-2 में वेतन विवाद पर बवाल, कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक; यातायात प्रभावित
नोएडा: नोएडा फेज-2 क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोतरी को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को अचानक हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते उग्र रूप में बदल गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कई वाहनों और कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कथित तौर पर पत्थरबाजी भी की। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें…
Read Moreअमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, चीन की एंट्री से बढ़ी टेंशन; ट्रंप की टैरिफ धमकी पर ड्रैगन का पलटवार
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब युद्ध जैसे हालात तक पहुंच गया है। पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता बेनतीजा रहने के बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी और टकराव तेज हो गया है। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकाबंदी का ऐलान किया है, वहीं ईरान ने भी तेल सप्लाई को लेकर सख्त जवाबी चेतावनी दी है। इस पूरे भू-राजनीतिक संकट में अब चीन की सीधी एंट्री ने हालात और जटिल बना दिए हैं। चीन ने अमेरिका की ओर से दी गई भारी…
Read Moreहोर्मुज संकट के बीच भारत को राहत, ‘जग विक्रम’ एलपीजी टैंकर सुरक्षित कांडला की ओर बढ़ा
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज वाला एलपीजी गैस टैंकर ‘जग विक्रम’ सुरक्षित रूप से इस संवेदनशील समुद्री मार्ग को पार कर चुका है। 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के बाद जहाज ओमान की खाड़ी पहुंच गया है और अब तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ‘जग विक्रम’…
Read More