खून में यूरिया की मात्रा बढ़ना: कारण, लक्षण और उपाय

Increased level of urea in blood: causes, symptoms and remedies

खून में यूरिया की मात्रा बढ़ना (हाई ब्लड यूरिया) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जो मुख्य रूप से किडनी से जुड़ी होती है। डॉ. मनोज के. सिंघल (प्रिंसिपल डायरेक्टर – नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांटेशन, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली) के अनुसार, जब किडनी सही से काम नहीं करती है तो शरीर से वेस्ट मटेरियल सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाता, जिससे यूरिया का लेवल बढ़ जाता है।

खून में यूरिया बढ़ने के कारण:

  1. किडनी से जुड़ी समस्याएं – क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) या किडनी फेलियर से यूरिया का स्तर बढ़ सकता है।
  2. डिहाइड्रेशन – शरीर में पानी की कमी होने पर किडनी सही से काम नहीं कर पाती।
  3. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर – ये दोनों स्थिति किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे यूरिया बढ़ सकता है।
  4. कुछ दवाइयों का प्रभाव – पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स और स्टेरॉयड जैसी दवाएं किडनी पर असर डाल सकती हैं।
  5. प्रोटीन युक्त आहार अधिक लेना – अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन से भी यूरिया का स्तर बढ़ सकता है।

यूरिया बढ़ने के लक्षण और जोखिम:

  1. थकान और कमजोरी – शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है।
  2. भूख न लगना और उल्टी जैसा लगना – डाइजेशन और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  3. मानसिक भ्रम और कंसंट्रेशन में कमी – दिमागी थकावट और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है।
  4. हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा – यूरिया बढ़ने से हृदय और रक्त वाहिनियों पर असर पड़ सकता है।
  5. पेशाब की मात्रा में बदलाव – पेशाब कम आना या ज्यादा आना, रंग में बदलाव या झाग आना।

प्रिवेंशन:

  1. पर्याप्त पानी पिएं – दिनभर में 2-3 लीटर पानी पिएं ताकि किडनी ठीक से काम कर सके।
  2. संतुलित आहार लें – हरी सब्जियां, फल और कम शुगर व कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करें।
  3. नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचें – ज्यादा नमक से किडनी पर दबाव पड़ता है, जिससे यूरिया बढ़ सकता है।
  4. ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें – डायबिटीज और हाई बीपी को कंट्रोल में रखें।
  5. नियमित व्यायाम करें – हल्का व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है और किडनी स्वस्थ रहती है।
  6. वजन नियंत्रित रखें – मोटापा किडनी की सेहत को प्रभावित कर सकता है, इसलिए स्वस्थ वजन बनाए रखें।
  7. नियमित जांच कराएं – ब्लड यूरिया और किडनी फंक्शन टेस्ट करवाते रहें, ताकि समस्या का समय पर पता चल सके।

अगर आपको लगातार थकान, भूख न लगना, पेशाब में बदलाव या शरीर में सूजन जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सही समय पर जांच और इलाज से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment