नई दिल्ली: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक हालिया रिपोर्ट ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना गुप्त रूप से एक ऐसी परमाणु क्षमता से लैस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रही है, जो सीधे संयुक्त राज्य अमेरिका तक मार करने में सक्षम होगी। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन अफेयर्स’ में प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ICBM जैसी मिसाइल बनाकर अपने परमाणु कार्यक्रम को नई दिशा देने की कोशिश में है, और यह सब कुछ…
Read MoreTag: नई दिल्ली
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: बालाकोट स्ट्राइक के दौरान अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तानी अफसर की टीटीपी हमले में मौत
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरगोधा क्षेत्र में हुए एक आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई। बताया गया है कि यह हमला आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने किया। इस हमले में लांस नायक जिब्रान नामक एक अन्य सैनिक की भी जान चली गई। मेजर मोइज अब्बास शाह वही अधिकारी हैं, जिन्होंने 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था। उनकी मौत को पाकिस्तान में एक…
Read Moreनई दिल्ली: इमरजेंसी के 50 साल पूरे, भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’, शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस पर बोला हमला
नई दिल्ली: देश में आपातकाल (इमरजेंसी) लगाए जाने की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई शीर्ष भाजपा नेताओं ने तीखे बयान दिए और कांग्रेस को लोकतंत्र का गला घोंटने का दोषी ठहराया। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “‘आपातकाल’ कांग्रेस की सत्ता की भूख का ‘अन्यायकाल’ था। 25 जून 1975 को जब देश पर आपातकाल…
Read Moreनई दिल्ली: राहुल गांधी की मांग पर चुनाव आयोग का जवाब – बातचीत के लिए आमंत्रण, सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर उठाए गए सवालों पर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने जवाब दिया है। आयोग ने राहुल गांधी को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए व्यक्तिगत रूप से मिलने का निमंत्रण दिया है। आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “आपके द्वारा एक अखबार में लिखे गए लेख के संदर्भ में यह जानकारी दी जाती है कि नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) द्वारा ऐसे…
Read Moreनई दिल्ली: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन पर बढ़ी मुसीबतें, ACB को मिली घोटाले की जांच की मंजूरी
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) को दोनों नेताओं के खिलाफ अस्पताल घोटाले में जांच की अनुमति मिल गई है। यह मंजूरी 6 मई, 2025 को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना की सिफारिश पर दी गई। यह मामला हजारों करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने 22 अगस्त, 2024 को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और दोनों पूर्व मंत्रियों की मिलीभगत…
Read Moreनई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान – दोनों देशों पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दोनों देशों पर संघर्षविराम (सीजफायर) तोड़ने का आरोप लगाते हुए नाराज़गी जताई है। नाटो शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह इजरायल से बहुत नाखुश हैं। उन्होंने खासतौर पर इजरायल की आलोचना करते हुए कहा कि सीजफायर के तुरंत बाद इतना बड़ा हमला करना गलत था। ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “इजरायल,…
Read Moreनई दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का अमित शाह पर निशाना, कहा – “इतिहास पलटने से पहले अपना इतिहास भी बताएं”
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह लगातार इतिहास के पन्ने पलटते रहते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि वे खुद कैसा इतिहास रच रहे हैं। आईएएनएस से मंगलवार को बातचीत में इमरान मसूद ने कहा, “अमित शाह हर समय इतिहास पलटते रहते हैं। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि वे अपना कौन सा इतिहास लिख रहे हैं।” इमरान मसूद ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
Read Moreनई दिल्ली: पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार अनिवार्य, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम
नई दिल्ली: पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 1 जुलाई 2025 से पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा लागू किया गया है। अब तक पैन कार्ड बनवाने के लिए कोई भी वैध पहचान पत्र और जन्म प्रमाणपत्र स्वीकार किया जाता था, लेकिन अब बिना आधार नंबर और उसके सत्यापन के पैन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। क्यों किया गया यह बदलाव? CBDT का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य डिजिटलीकरण…
Read Moreनई दिल्ली: भगोड़ा उपवन पवन जैन UAE से प्रत्यर्पित, CBI को मिली बड़ी सफलता
नई दिल्ली: भारतीय जांच एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी मिली है। धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर आरोपों में वांछित गुजरात के भगोड़े आरोपी उपवन पवन जैन को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। गुजरात पुलिस द्वारा वांछित उपवन पवन जैन पर आरोप है कि उसने कीमती दस्तावेजों की जालसाजी कर करोड़ों रुपये की ठगी की। सीबीआई ने इस कार्रवाई को इंटरपोल, अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (IPCU) और अबू धाबी स्थित एनसीबी के सहयोग से अंजाम दिया। इस समन्वय के चलते…
Read Moreनई दिल्ली : ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारतीय छात्रों के लिए खुला ईरानी हवाई क्षेत्र, ऑपरेशन सिंधु के तहत जारी रेस्क्यू
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनावपूर्ण युद्ध के माहौल में भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने केवल भारतीय छात्रों के लिए एक बार फिर अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से खोल दिया है, जो युद्ध के कारण इंटरनेशनल उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया था। इस फैसले के बाद अगले दो दिनों में करीब 1000 भारतीय छात्रों के दिल्ली लौटने की संभावना जताई जा रही है। तीन विशेष उड़ानों से होगा छात्रों का रेस्क्यू रिपोर्ट के अनुसार, तीन विशेष उड़ानों…
Read More