पाकिस्तान के गांवों और कस्बों में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। इलाज के नाम पर बिना डिग्री, बिना लाइसेंस और बिना किसी निगरानी के हजारों लोग खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। इस गंभीर संकट का सबसे ज्यादा असर गरीब और अशिक्षित परिवारों पर पड़ रहा है, जिन्हें न तो सही इलाज मिल पा रहा है और न ही स्थिति बिगड़ने पर समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा। नतीजतन, मौत, स्थायी अपंगता और बड़े अस्पतालों में इलाज पर भारी खर्च जैसी समस्याएं आम होती…
Read MoreTag: इस्लामाबाद
इस्लामाबाद: पाकिस्तान–चीन गठजोड़ पर बड़ा दावा, बलूच नेता ने जताई चीनी सेना की तैनाती की आशंका
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर एक अहम दावा सामने आया है। प्रसिद्ध बलूच नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि चीन आने वाले महीनों में पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में अपनी सेना तैनात कर सकता है। अपने पत्र में उन्होंने चीनी दखल पर गहरी चिंता जताने के साथ-साथ वर्ष 2025 में भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भी खुलकर प्रशंसा की है। ड्रैगन की रणनीति: बलूचिस्तान में PLA की संभावित…
Read Moreइस्लामाबाद : इमरान खान से मुलाकात को लेकर अडियाला जेल के बाहर हंगामा, बहन अलीमा खान हिरासत में
इस्लामाबाद में पाकिस्तान की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की अनुमति न मिलने पर अडियाला जेल के बाहर धरने पर बैठीं उनकी बहनों और समर्थकों पर देर रात पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान इमरान खान की बहन अलीमा खान को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य समर्थकों को हटाने के लिए पानी की बौछारों का सहारा लिया गया। भीषण ठंड में हुई इस कार्रवाई से हालात और तनावपूर्ण हो गए। जानकारी के मुताबिक, अदालत के आदेश के अनुसार हर मंगलवार…
Read Moreइस्लामाबाद- पीआईए में बैकडोर एंट्री: पाक सेना से जुड़ी कंपनी कंसोर्टियम में शामिल, निजीकरण पर उठे सवाल
इस्लामाबाद- जिस आशंका की चर्चा पहले से हो रही थी, उस पर गुरुवार को औपचारिक मुहर लग गई। पाकिस्तानी सेना ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) में अपनी एंट्री कर ली है। बिडिंग से ठीक दो दिन पहले खुद को प्रक्रिया से अलग करने वाली फौजी फर्टिलाइजर कंपनी लिमिटेड (एफएफपीएल) अब बैकडोर के जरिए पीआईए के निजीकरण में शामिल हो गई है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि नाम वापस लेने के पीछे असली वजह कुछ और है। जियो न्यूज के…
Read Moreइस्लामाबाद: TLP के ‘लब्बैक या अक्सा मिलियन मार्च’ से पहले कड़े सुरक्षा इंतजाम, मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक (TLP) के ‘लब्बैक या अक्सा मिलियन मार्च’ के ऐलान के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। हिंसा की आशंका को देखते हुए राजधानी इस्लामाबाद और रावलपिंडी में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। शहर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों को कंटेनरों से सील कर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यह तनाव गुरुवार को लाहौर में TLP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद बढ़ा है। TLP ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में…
Read Moreइस्लामाबाद: 7 साल के बच्चे पर आतंकवाद का केस, मानवाधिकार आयोग ने बताया गंभीर उल्लंघन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने बलूचिस्तान के तुर्बत में एक 7 वर्षीय बच्चे पर आतंकवाद की धाराओं में केस दर्ज करने की कड़ी निंदा की है। आयोग ने इसे “मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन” और आतंकवाद-रोधी कानूनों के गलत इस्तेमाल का उदाहरण बताया है। यूट्यूब वीडियो बना वजह, दर्ज हुई एफआईआर HRCP द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यह मामला तब सामने आया जब उस बच्चे ने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें मानवाधिकार कार्यकर्ता गुलजार दोस्त का भाषण था। केवल वीडियो अपलोड करने के आधार पर बच्चे…
Read Moreइस्लामाबाद: बिलावल भुट्टो का बड़ा बयान – “अगर भारत सबूत दे, तो मसूद अजहर को गिरफ्तार करेंगे”
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता और देश के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि पाकिस्तान को नहीं पता कि मसूद अजहर कहां है, और अगर भारत ठोस सबूत देता है कि वह पाकिस्तान में छिपा है, तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बिलावल ने यह बातें अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा, “भारत ने अब तक कोई पक्के सबूत नहीं दिए हैं। अगर भारत सबूत…
Read Moreनई दिल्ली/इस्लामाबाद: बालाकोट स्ट्राइक के दौरान अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तानी अफसर की टीटीपी हमले में मौत
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरगोधा क्षेत्र में हुए एक आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई। बताया गया है कि यह हमला आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने किया। इस हमले में लांस नायक जिब्रान नामक एक अन्य सैनिक की भी जान चली गई। मेजर मोइज अब्बास शाह वही अधिकारी हैं, जिन्होंने 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था। उनकी मौत को पाकिस्तान में एक…
Read Moreइस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बेकाबू हालात, भारत से वार्ता के लिए पाक पीएम ने अमेरिका से लगाई गुहार
इस्लामाबाद: इस्लामाबाद की हालिया स्थिति यह दर्शाती है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान किस कदर दबाव में है। ताज़ा घटनाक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत के लिए अमेरिका से मध्यस्थता की अपील की है। पाकिस्तानी सरकारी टेलीविजन पर जारी एक बयान के मुताबिक, शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान भारत से सार्थक वार्ता कराने की गुज़ारिश की। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद जैसे सभी लंबित मुद्दों पर भारत से…
Read Moreइमरान खान को राहत, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की सुनवाई पर रोक लगाई
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने तोशाखाना मामले में ट्रायल कोर्ट की सुनवाई पर रोक लगा दी है. इससे पहले इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए गुरुवार 11 मई को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया था. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री को शुक्रवार 12 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था. खबर है कि हाईकोर्ट में पेश होने के बाद इमरान खान श्रीनगर हाईवे पर अपने…
Read More