वाशिंगटन: अमेरिका में एक बार फिर हिंदू धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया है। इस बार हमला यूटा राज्य के स्पेनिश फोर्क में स्थित विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने रात के समय मंदिर परिसर पर 20 से 30 राउंड फायरिंग की, जिससे मंदिर को गंभीर क्षति पहुंची। यह मंदिर अपने वार्षिक होली महोत्सव के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हमले के समय मंदिर में भक्त और अतिथि मौजूद थे। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की…
Read MoreTag: अमेरिका
अमेरिका में ट्रंप और एलन मस्क के बीच बढ़ा टकराव, ट्रंप ने दी कारोबार बंद करने की चेतावनी
वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ व उद्योगपति एलन मस्क के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने मस्क को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें अपना कारोबार बंद करना पड़ सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब कभी ट्रंप के समर्थक माने जाने वाले मस्क अब उनकी नीतियों पर खुलेआम सवाल उठा रहे हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “राष्ट्रपति बनने से पहले एलन मस्क को पता था कि मैं इलेक्ट्रिक…
Read Moreअमेरिका की तुलना में भारत में iPhone बनाना क्यों है आसान? न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घरेलू उत्पादन के आह्वान के बावजूद, तकनीकी दिग्गज ऐपल (Apple) के लिए अमेरिका की तुलना में भारत में iPhone निर्माण करना कहीं अधिक सुविधाजनक और व्यवहारिक है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक विस्तृत रिपोर्ट में बताया गया है कि आखिर क्यों ऐपल भारत को अपना मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहती है। देवनहल्ली बना मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र बेंगलुरु के पास स्थित देवनहल्ली में फॉक्सकॉन (Foxconn) के iPhone असेंबली प्रोजेक्ट के बाद से इस क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक विकास हुआ है। करीब 300 एकड़ में…
Read Moreनई दिल्ली: अमेरिका तक मार करने वाली परमाणु मिसाइल बना रहा पाकिस्तान, खुफिया रिपोर्ट से खुलासा
नई दिल्ली: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक हालिया रिपोर्ट ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना गुप्त रूप से एक ऐसी परमाणु क्षमता से लैस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रही है, जो सीधे संयुक्त राज्य अमेरिका तक मार करने में सक्षम होगी। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन अफेयर्स’ में प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ICBM जैसी मिसाइल बनाकर अपने परमाणु कार्यक्रम को नई दिशा देने की कोशिश में है, और यह सब कुछ…
Read Moreअमेरिका में फिर शुरू होगी विदेशी छात्रों की वीजा प्रक्रिया, सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक करना होगा अनिवार्य
वाशिंगटन: अमेरिका में पढ़ाई का सपना देख रहे विदेशी छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि वह एफ, एम और जे वीजा वर्गों (स्टूडेंट और एक्सचेंज प्रोग्राम वीजा) के तहत विदेशी छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया दोबारा शुरू करेगा, लेकिन इसके साथ नई सख्त शर्तें लागू की जा रही हैं। अब वीजा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को सार्वजनिक करना होगा, ताकि उनकी ऑनलाइन गतिविधियों की गहन जांच की जा सके। सोशल मीडिया…
Read Moreनई दिल्ली: इजरायल-ईरान जंग में बढ़ा तनाव, ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच बीते शुक्रवार से भीषण जंग छिड़ी हुई है। इजरायल के लड़ाकू विमानों ने ईरान में जबरदस्त बमबारी की है और सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाकर भारी तबाही मचाई है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी इजरायल के प्रमुख शहरों पर मिसाइल हमले किए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इस संघर्ष के बीच यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिका इजरायल का समर्थन करते हुए युद्ध में उतर सकता है। इन अटकलों के बीच ईरान ने अमेरिका को सख्त चेतावनी…
Read Moreअमेरिका में आतंकी खतरे की घंटी: अलकायदा ने ट्रंप, जे.डी. वेंस और एलन मस्क को मारने की दी धमकी
न्यूयॉर्क : अमेरिका एक बार फिर आतंकी खतरे की चपेट में आ गया है। कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वर्तमान उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क को जान से मारने की खुली धमकी दी है। यह धमकी अलकायदा के वरिष्ठ कमांडर साद बिन आतिफ अल-अवलाकी ने एक वीडियो जारी कर दी है। वीडियो में आतिफ ने अमेरिकी मुसलमानों और आतंकियों से आह्वान किया है कि वे ट्रंप, वेंस और मस्क को “जहां भी देखें, मार दें”। उसने दावा किया कि अमेरिका में…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा ऑपरेशन सिंदूर का असर, अमेरिका में बोले बिलावल भुट्टो – अफगान नीति से बढ़ा आतंकवाद
वाशिंगटन/इस्लामाबाद: भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सियासत में आई हलचल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई देने लगी है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी अमेरिका पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आतंकवाद के मसले पर अमेरिका की नीतियों पर तीखा हमला बोला। बिलावल ने आरोप लगाया कि अमेरिका की अफगानिस्तान से जल्दबाजी में की गई वापसी ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता फैला दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के दौरान 2020 में लिए गए…
Read Moreअमेरिका में खसरे का बढ़ता प्रकोप: 25 साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा
न्यूयॉर्क: अमेरिका ने 25 साल पहले खसरे को खत्म करने की घोषणा की थी, लेकिन अब यह बीमारी एक बार फिर देश के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गई है। खासकर पश्चिमी टेक्सास में खसरे के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी के अंत से शुरू हुए इस प्रकोप के चलते टेक्सास में अब तक 700 से अधिक लोग खसरे से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। यह…
Read More