बिहार चुनाव: गोपालगंज में दलित परिवार पर हमला, भाजपा को वोट देने का आरोप; तीन घायल

Bihar elections: Dalit family attacked in Gopalganj, accused of voting for BJP; three injured

गोपालगंज: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक दलित परिवार पर हमला किया गया। पीड़ितों का कहना है कि वे मतदान केंद्र से वोट डालकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और भाजपा को वोट देने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज हमले में मानेश राम और उनके परिवार के…

Read More

बिहार चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, दूसरे चरण के लिए राजनाथ सिंह ने साधा प्रचार मोर्चा

Bihar Elections: First phase of voting today, Rajnath Singh campaigns for the second phase

बिहार: विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान आज, 6 नवंबर को संपन्न हो रहा है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। दूसरे चरण को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी चंपारण के पताही स्थित हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा में भारी संख्या में मौजूद लोगों ने रक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने दो-तिहाई…

Read More

बिहार चुनाव : 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान, राबड़ी आवास में ‘लालटेन’ रोशन करने की तैयारी तेज

Bihar elections: Voting for 121 seats on November 6; preparations in full swing to light 'lantern' at Rabri's residence

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, 6 नवंबर को होने जा रहा है। कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता 1314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, राजद (आरजेडी) खेमे में चुनाव से पहले ही जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी मुख्यालय और राबड़ी देवी आवास पर लालटेन (पार्टी का चुनाव चिन्ह) को नया रूप दिया जा रहा है। आवास के मुख्य द्वार…

Read More

बिहार चुनाव: पहले चरण के मतदान से पहले आज शाम थमेगा प्रचार, 6 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

Bihar Elections: Campaigning ends this evening ahead of the first phase of polling; votes will be cast on November 6.

पटना। बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार सिर्फ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। इस चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। चुनाव के अंतिम दिन राज्यभर में रैलियों और रोड शो की धूम है। महागठबंधन, एनडीए और अन्य दलों ने चुनावी रण में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं से संवाद करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज औरंगाबाद में जनसभा…

Read More

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू में बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 16 नेताओं को पार्टी से निकाला गया

Major action in JDU before Bihar elections, 16 leaders expelled from the party in two days

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, जनता दल (यूनाइटेड) में अनुशासनहीन नेताओं पर शिकंजा कसना तेज हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन निष्कासन की सूची जारी की है। रविवार को 5 नेता निष्कासित रविवार को जेडीयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर विधायक गोपाल मंडल, पूर्व विधायक महेश्वर यादव, पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह समेत कुल पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी नेतृत्व…

Read More

बिहार चुनाव में राजद को बड़ा झटका, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल

RJD suffers major setback in Bihar elections, former women state president Pratima Kushwaha joins BJP

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद (राष्ट्रीय जनता दल) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने 25 अक्टूबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने राजद नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद में केवल परिवार की पूछ है, बाकी कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग पार्टी…

Read More

बिहार चुनाव: NDA को बहुमत मिला तो भी नीतीश कुमार का सीएम बनना तय नहीं – अमित शाह का बड़ा बयान

Bihar Elections: Even if NDA wins majority, Nitish Kumar's CM status is not certain - Amit Shah's big statement

पटना: बिहार में आगामी 2025 विधानसभा चुनाव से पहले NDA खेमे में हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में गर्मी ला दी है। शाह ने साफ कर दिया है कि भले ही NDA को बहुमत मिल जाए, लेकिन नीतीश कुमार का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय नहीं है। क्या बोले अमित शाह? एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में जब अमित शाह से पूछा गया कि अगर 2025 के चुनाव में NDA जीत दर्ज करता है,…

Read More

बिहार चुनाव: AIMIM ने जारी की 32 सीटों की पहली सूची, 16 जिलों में लड़ेगी चुनाव

Bihar Elections: AIMIM releases first list of 32 seats, will contest in 16 districts

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद मुस्लिमीन (AIMIM) ने शनिवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने किशनगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। AIMIM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा की। AIMIM की पहली सूची में शामिल सीटें पार्टी ने निम्नलिखित जिलों और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है: किशनगंज: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज पूर्णिया: अमौर, बायसी, कस्बा कटिहार: बलरामपुर,…

Read More

बिहार चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे पर विवाद, चिराग पासवान को गोविंदगंज सीट नहीं मिली

Bihar Elections: Dispute over seat sharing in NDA, Chirag Paswan did not get Govindganj seat

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के लिए गोविंदगंज सीट बीजेपी से नहीं ले पाए। बीजेपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारने का फैसला किया है। गोविंदगंज सीट पर बीजेपी का कब्जा गोविंदगंज सीट वर्तमान में बीजेपी के पास है, और इस सीट से बीजेपी के सुनील मणि तिवारी मौजूदा विधायक हैं। चिराग पासवान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी…

Read More

बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर NDA-महागठबंधन में पेंच, मांझी ने कविता से की 15 सीटों की मांग

Bihar elections: NDA-Grand Alliance at loggerheads over seat-sharing; Manjhi demands 15 seats from Kavita

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, लेकिन दोनों प्रमुख गठबंधनों – एनडीए और महागठबंधन – में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी उलझन बनी हुई है। दोनों पक्षों के नेता भले ही दावा कर रहे हों कि सब कुछ ठीक है, लेकिन सीटों की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। इस बीच, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कविता साझा की है, जिसे उनकी पार्टी…

Read More