न्यूयॉर्क : अमेरिका एक बार फिर आतंकी खतरे की चपेट में आ गया है। कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वर्तमान उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क को जान से मारने की खुली धमकी दी है। यह धमकी अलकायदा के वरिष्ठ कमांडर साद बिन आतिफ अल-अवलाकी ने एक वीडियो जारी कर दी है। वीडियो में आतिफ ने अमेरिकी मुसलमानों और आतंकियों से आह्वान किया है कि वे ट्रंप, वेंस और मस्क को “जहां भी देखें, मार दें”। उसने दावा किया कि अमेरिका में…
Read MoreTag: America
अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा ऑपरेशन सिंदूर का असर, अमेरिका में बोले बिलावल भुट्टो – अफगान नीति से बढ़ा आतंकवाद
वाशिंगटन/इस्लामाबाद: भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सियासत में आई हलचल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई देने लगी है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी अमेरिका पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आतंकवाद के मसले पर अमेरिका की नीतियों पर तीखा हमला बोला। बिलावल ने आरोप लगाया कि अमेरिका की अफगानिस्तान से जल्दबाजी में की गई वापसी ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता फैला दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के दौरान 2020 में लिए गए…
Read Moreअमेरिका में खसरे का बढ़ता प्रकोप: 25 साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा
न्यूयॉर्क: अमेरिका ने 25 साल पहले खसरे को खत्म करने की घोषणा की थी, लेकिन अब यह बीमारी एक बार फिर देश के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गई है। खासकर पश्चिमी टेक्सास में खसरे के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी के अंत से शुरू हुए इस प्रकोप के चलते टेक्सास में अब तक 700 से अधिक लोग खसरे से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। यह…
Read Moreअमेरिका में बोले राहुल गांधी: महाराष्ट्र चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर भी जताई चिंता
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत उन्होंने बोस्टन की ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने भारत की चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने विशेष रूप से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मतदान प्रक्रिया में असामान्यताएं देखने को मिलीं। उन्होंने दावा किया कि “शाम 5:30 बजे तक जितने युवाओं ने वोट डाले, उससे कहीं अधिक मतदाताओं ने 5:30 के बाद मतदान किया, जबकि…
Read Moreअमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर किया 245%, व्यापार युद्ध में नया मोड़
वॉशिंगटन: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव और गहरा गया है। अमेरिका ने चीन से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ (आयात शुल्क) में भारी इजाफा करते हुए इसे 245 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। इससे पहले इन वस्तुओं पर 145 प्रतिशत शुल्क लगाया जा रहा था, लेकिन अब इसमें एक साथ 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अमेरिका का यह कदम चीन की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद आया है, जिसमें चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत तक कर दिया था। दोनों…
Read Moreअमेरिका के अवैध प्रवासियों की वापसी के बाद पंजाब पुलिस की जांच में खुलासा, डरावने सच सामने आए
पंजाब: अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, और अब अमेरिका इन्हें वापस भेज रहा है। इनमें से अधिकांश लोग पंजाब से हैं, जिनकी वापसी के बाद पंजाब पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैसे एजेंटों ने भारतीयों को पैसे लेकर ‘डंकी रूट’ से अमेरिका पहुंचने में मदद की। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद खौफनाक और डरावने हैं। एजेंटों का वैश्विक नेटवर्क और करोड़ों का…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा: एलन मस्क, विवेक रामास्वामी और NSA से मुलाकातें
वाशिंगटन डीसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनकी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। यह बैठक वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में आयोजित की गई, जहां एलन मस्क अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिले। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार और सस्टेनेबल एनर्जी के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विवेक रामास्वामी और पीएम मोदी की मुलाकातप्रधानमंत्री मोदी की ब्लेयर हाउस में भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी और राजनेता विवेक रामास्वामी से…
Read Moreअमेरिका से अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजे जाने पर विदेश मंत्री का बयान, कहा- यह कोई नया मामला नहीं
अमेरिका से अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजे जाने को लेकर मचे बवाल के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में मोर्चा संभाला। राज्यसभा में अपने बयान में विदेश मंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई मौकों पर अवैध प्रवासियों को भारत भेजा गया है और इसके लिए पुराना डेटा भी साझा किया। अवैध प्रवासियों को वापस भेजना अमेरिका का अधिकार जयशंकर ने स्पष्ट किया कि अवैध प्रवासियों को वापस भेजना…
Read Moreअमेरिका में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान तेलंगाना के छात्र ने गंवाई जान, मिसफायर हुई हंटिंग गन
नई दिल्ली: अमेरिका के अटलांटा में एक भारतीय छात्र की जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई एक दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन रेड्डी (23) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आर्यन रेड्डी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था, तभी गलती से उसकी हंटिंग गन से गोली चल गई जो सीधे उसके सीने में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।…
Read Moreअमेरिका में रिश्वत कांड पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ‘अडानी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए’
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में रिश्वत कांड को लेकर कारोबारी गौतम अडानी पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गौतम अडानी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी अडानी को संरक्षण दे रहे हैं और उनके साथ अपराध में संलिप्त हैं। ‘पीएम मोदी का अडानी से संबंध’ राहुल गांधी ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि अडानी ने अमेरिका और…
Read More