‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज नालंदा और नवादा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने नालंदा जिले के एकंगसराय स्थित श्री सुखदेव हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले नीतीश कुमार झूठे नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, जबकि अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है और अफसरशाही के राज से मुक्ति चाहती है।…
Read MoreTag: Bihar
बिहार: महागठबंधन ने तेज की चुनावी तैयारियां, साझा घोषणा पत्र के लिए 30 जून को होगी उपसमिति की पहली बैठक
पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी तैयारियों को गति दे दी है। चुनावी रणनीति को धार देने के लिए गठबंधन की ओर से साझा घोषणा पत्र तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेष उपसमिति का गठन किया गया है। इस उपसमिति की पहली बैठक 30 जून को पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित की जाएगी। बैठक में तय होंगे महागठबंधन के चुनावी मुद्दे इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन किन-किन मुद्दों…
Read Moreबिहार: तेज प्रताप यादव की नई पहल, 30 जून से चलाएंगे ‘जनता दरबार’ — चुनाव से पहले जनसंपर्क को मिल सकती है रफ्तार
पटना: जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति में हलचल तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेज प्रताप यादव ने एक नई राजनीतिक पहल की घोषणा की है। तेज प्रताप ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वे जनता से सीधे संवाद स्थापित करने जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने लिखा, “जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान। आपके बीच, आपकी आवाज़ बनने के लिए तत्पर। आइए, साथ मिलकर रचें…
Read Moreबिहार: OBC कन्या आवासीय विद्यालयों में अब कर्मचारियों की बेटियों को मिलेगा नामांकन, सरकार का ऐतिहासिक फैसला
पटना: बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने आज एक ऐतिहासिक नीतिगत निर्णय की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत अब अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में वहीं कार्यरत शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की बेटियों को भी नामांकन की सुविधा मिलेगी। अब तक इन कर्मियों की बेटियों के नामांकन के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं था, जिससे परिवारों को बच्चों से दूर रहना पड़ता था और उनकी पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहती थी। इस नई नीति से न सिर्फ…
Read Moreबिहार: सारण में थाना निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई, दो थानाध्यक्षों और चालक पर गिरी गाज
बिहार: सारण जिले में पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कई अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 16 जून 2025 को एसएसपी, सारण द्वारा दिघवारा और अवतारनगर थानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के संधारण, मालखाना व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति और अपराध नियंत्रण के उपायों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही, आवेदन पंजी, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी और रनिंग रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया।…
Read Moreबिहार में अपराधियों का तांडव जारी: सहरसा में रंगदारी नहीं देने पर दवा दुकानदार को मारी गोली
बिहार: बिहार में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। राज्य में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के राजनपुर बाजार से सामने आया है, जहां रंगदारी नहीं देने पर अज्ञात बदमाशों ने एक दवा दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल स्टोर चलाने वाले मीर अहद से अपराधियों ने 10 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की थी। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके कंधे में…
Read Moreबिक्रमगंज: पीएम मोदी ने बिहार को दी 48,520 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, रोड शो में दिखा जनसमर्थन
बिक्रमगंज (रोहतास): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन बिक्रमगंज पहुंचकर 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी खुली गाड़ी में सवार होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मंच तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और ‘मोदी जिंदाबाद’ व ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रधानमंत्री…
Read Moreपटना: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पहुंचे पीएम मोदी, बिहार को दी 50 हजार करोड़ की सौगात
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुरुवार को पटना पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पटना में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों के साथ हजारों लोग सड़कों पर मौजूद रहे। पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार को करीब 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात…
Read Moreबिहार में आयोजित हुआ द्वितीय सोलर शो, ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की खुली संभावनाएं
पटना: इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिहार के तत्वावधान में और बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सहयोग से द्वितीय बिहार सोलर शो का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) बिहार के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिन्हा, बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (BREDA) के निदेशक निलेश देवरे, SIDBI की महाप्रबंधक अनुभा प्रसाद, बिहार विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन व पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुभानी, और ICC बिहार की रिन्यूएबल एनर्जी…
Read Moreबिहार के हर जिले में खुलेंगे मॉडल B.Ed कॉलेज, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार
बिहार: बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए यह एक बड़ी और उत्साहजनक खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और आधुनिक शिक्षक तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। अब बिहार के हर जिले में एक सरकारी मॉडल बीएड कॉलेज की स्थापना की जाएगी। यह पहल राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है और शिक्षा विभाग ने इसे अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रत्येक मॉडल बीएड कॉलेज में 120 सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी और विद्यार्थियों के लिए…
Read More