मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले में एक बड़ी विकास योजना सामने आई है, जो आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है। राज्य सरकार ने यहां ‘अंग टाउनशिप’ नाम से एक आधुनिक शहर बसाने की तैयारी की है, जिसे करीब 6750 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना सिर्फ एक टाउनशिप नहीं, बल्कि पूरे इलाके के समग्र विकास का केंद्र बनने की दिशा में देखी जा रही है। इसके जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का बेहतर ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे लोगों…
Read MoreCategory: देश
पटना में 2 मई से अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, 30 मई तक चलेगा विशेष अभियान
पटना : राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ 2 मई से बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। पटना जिला प्रशासन ने 30 मई तक चलने वाले इस विशेष ड्राइव के जरिए शहर को जाम और अवैध कब्जों से मुक्त कराने की तैयारी पूरी कर ली है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कुल नौ टीमें गठित की गई हैं, जो शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना कार्रवाई…
Read Moreइलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग खारिज
प्रयागराज : राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने ‘इंडियन स्टेट’ से लड़ने वाले उनके बयान को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान की पीठ ने पहले इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था और अब याचिका में पर्याप्त आधार न पाते हुए इसे सिरे से निरस्त कर दिया। क्या था विवादित बयान? यह विवाद 15 जनवरी 2025 को दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ा है। इस दौरान…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को दी अग्रिम जमानत, गुवाहाटी हाई कोर्ट की टिप्पणियों पर जताई आपत्ति
नई दिल्ली : Supreme Court of India ने 1 मई को कांग्रेस नेता Pawan Khera को अग्रिम जमानत देते हुए Gauhati High Court की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई। अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट के निष्कर्ष “गलत” प्रतीत होते हैं और प्रस्तुत सामग्री की सही समझ पर आधारित नहीं थे। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की बेंच ने टिप्पणी की कि मामले में लगाए गए आरोप और जवाबी आरोप पहली नजर में “राजनीतिक रूप से प्रेरित” और आपसी दुश्मनी से प्रभावित लगते हैं, न कि ऐसे…
Read Moreरक्सौल में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, नेपाल भेजे जा रहे 12 हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त
रक्सौल: बिहार के सीमावर्ती इलाके रक्सौल में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। नेपाल भेजी जा रही इस खेप को कार की डिक्की में छिपाकर रखा गया था, जिसे समय रहते पकड़ लिया गया। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पुलिस ने महदेवा गांव के सैनिक रोड से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि…
Read Moreपंचायत स्तर पर सहयोग शिविर और 30 दिन में समाधान का निर्देश, सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए कड़े आदेश
पटना: सम्राट चौधरी ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पंचायत स्तर पर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जाए और “क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म” से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला और समीक्षा बैठक में सभी जिलों के डीएम और एसपी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज कायम रखना…
Read Moreमहिला आरक्षण पर योगी का विपक्ष पर हमला, बोले—“दोहरा रवैया अपनाकर जनता को कर रहे गुमराह”
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर “दोहरा रवैया” अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में विरोध और सदन में समर्थन का दिखावा कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सपाइयों को देखकर गिरगिट भी शरमा जाए।” मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में विपक्ष का रुख महिला विरोधी रहा, जिसकी गूंज विधानसभा में भी देखने…
Read Moreतेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, बोले—“जो सरकार खुद समस्या है, वह जनता का क्या समाधान करेगी?”
पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसकी नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लंबा पोस्ट लिखकर कहा कि राज्य में केवल तीन लोग मनमाने तरीके से शासन चला रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद महज छह महीनों में ही बिहार ने दो मुख्यमंत्री देख लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “षड्यंत्र से बनी इस सरकार”…
Read Moreबिहार में नई शिक्षा नीति लागू: 11वीं-12वीं के लिए नई किताबें और बदली मूल्यांकन प्रणाली
बिहार: नई शिक्षा नीति के तहत राज्य में पहली बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विषयवार नई किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। नए पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकों की छपाई शुरू हो चुकी है और लक्ष्य रखा गया है कि सभी छात्रों को 20 मई तक किताबें मिल जाएं। नई व्यवस्था के तहत सभी भाषाओं और वैकल्पिक विषयों की पाठ्यपुस्तकें एनसीईआरटी आधारित होंगी। भाषा समूह में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली और प्राकृत समेत कुल 12 विषय शामिल किए गए हैं। वहीं वैकल्पिक विषय…
Read Moreबिहार कैबिनेट की बैठक में 64 प्रस्तावों पर मुहर, कई बड़े फैसले मंजूर
पटना। बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में संपन्न हो गई। बैठक में कुल 64 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। नई सरकार के गठन के बाद यह कैबिनेट की दूसरी बैठक थी। इससे पहले 22 अप्रैल को हुई पहली बैठक में 22 एजेंडों पर निर्णय लिया गया था। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Chaudhary और Bijendra Yadav भी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन से जुड़े बड़े फैसले कैबिनेट ने बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक (SI) और समकक्ष के 20,937 पदों में से…
Read More