कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कांग्रेस नेता शशि थरूर और मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने मणिपुर हिंसा, विदेश नीति की विफलता और गुजरात में अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व जैसे कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। सुखदेव भगत ने कहा कि शशि थरूर जैसे विद्वान नेता को देश के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से बोलना चाहिए, न कि मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांधने चाहिए। उन्होंने कहा, “थरूर जैसे बुद्धिजीवी नेता से अपेक्षा है कि वे अवसरवादी राजनीति…
Read MoreTag: नई दिल्ली
नई दिल्ली: Axiom-4 मिशन से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी में हो सकती है देरी, खराब मौसम और तकनीकी कारण बने बाधा
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इन दिनों Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद हैं। यह ऐतिहासिक मिशन 25 जून 2025 को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च हुआ था। इस मिशन में शुभांशु शुक्ला के साथ अमेरिकी कमांडर पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस उज़नान्स्की-विस्निव्स्की और हंगरी के टिबोर कपु शामिल हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री ISS पर 12 दिन के प्रवास पर भेजे गए थे, लेकिन अब उनकी वापसी में 3 से 4…
Read Moreनई दिल्ली: शशि थरूर का बयान—आपातकाल केवल ‘काला अध्याय’ नहीं, लोकतंत्र के लिए चेतावनी है
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य डॉ. शशि थरूर ने 1975 में लगाए गए आपातकाल को लेकर बड़ा और विचारोत्तेजक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल केवल भारत के इतिहास का एक ‘काला अध्याय’ नहीं था, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जाना चाहिए। थरूर ने कहा, “अनुशासन और व्यवस्था के नाम पर जो कार्रवाइयां की गईं, वे कई बार क्रूरता में बदल गईं, जिन्हें किसी भी रूप में न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता।” उन्होंने विशेष रूप से…
Read Moreनई दिल्ली: भारत में शुरू होगी एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, स्टारलिंक को इन-स्पेस से मिली मंजूरी
भारत में सैटेलाइट आधारित हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को देश के स्पेस रेगुलेटर भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) से मंजूरी मिल गई है। इन-स्पेस की वेबसाइट पर जारी अधिकृत सूची के अनुसार, अब स्टारलिंक के सामने भारत में कमर्शियल सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अंतिम नियामक बाधा भी दूर हो गई है। कंपनी को अब भारत सरकार से स्पेक्ट्रम हासिल करना होगा और इसके लिए आवश्यक जमीनी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा। दूरसंचार विभाग…
Read Moreनई दिल्ली: पीएम मोदी का वायरल निवेश वीडियो है फर्जी, PIB ने दी चेतावनी – AI और डीपफेक तकनीक से बनाया गया स्कैम
नई दिल्ली: अगर आपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा कोई वीडियो देखा है जिसमें वह 21,000 रुपये के निवेश पर रोजाना 1.25 लाख रुपये का मुनाफा देने वाली किसी स्कीम का प्रचार करते नजर आ रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे लोगों को ठगने के लिए एडवांस AI और डीपफेक तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। PIB ने…
Read Moreनई दिल्ली: एयर इंडिया AI171 हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एएआईबी ने सौंपी, जल्द होगी सार्वजनिक
नई दिल्ली: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना को लेकर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागर विमानन मंत्रालय और अन्य संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह रिपोर्ट प्रारंभिक आकलन और शुरुआती निष्कर्षों पर आधारित है और इसे सप्ताह के अंत तक सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि लंदन जाने वाली यह फ्लाइट 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल…
Read Moreनई दिल्ली: पीएनबी घोटाले में बड़ा अपडेट – नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी
नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध के तहत हुई है। अब अमेरिका में उनके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 17 जुलाई को होगी जमानत पर सुनवाई: निहाल मोदी की जमानत याचिका पर 17 जुलाई को नेशनल डिस्ट्रिक्ट ऑफ होनोलूलू (NDOH) में सुनवाई होगी।प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनके खिलाफ प्रत्यर्पण की अपील की थी। करोड़ों की अवैध कमाई…
Read Moreनई दिल्ली: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने जताया प्यार, पोस्ट में बयां किया दर्द और रिश्ता निभाने की ख्वाहिश
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, जिन्होंने कभी 10 लाख रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता मांगा था, अब एक अलग ही भावनात्मक मूड में नजर आई हैं। हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने पति के प्रति प्यार का इज़हार करते हुए उनके साथ बीते रिश्ते की खटास और कानूनी लड़ाई के दर्द को भी बयां किया। हसीन ने लिखा, “आई लव यू सो मच जानू। क्या तुम्हें मेरी जैसी बीवी मिलेगी, जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए?…
Read Moreनई दिल्ली: दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर भारत-चीन में तकरार, चीन ने दी चेतावनी
6 जुलाई को तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 90 वर्ष के हो जाएंगे, लेकिन इससे पहले ही उनके उत्तराधिकारी को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। चीन ने साफ शब्दों में कहा है कि दलाई लामा के किसी भी भावी उत्तराधिकारी को उसकी मंजूरी जरूरी होगी, और इसी मुद्दे को लेकर उसने भारत को भी सीधी चेतावनी दी है। चीन ने भारत से कहा है कि वह तिब्बत से जुड़े मामलों में “सावधानी” बरते, ताकि द्विपक्षीय संबंधों पर इसका नकारात्मक असर न पड़े। खासतौर पर,…
Read Moreनई दिल्ली: घाना की संसद में बोले पीएम मोदी – भारत में 2,500 राजनीतिक दल, लोकतंत्र हमारे संस्कार में है
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 5 देशों की विदेश यात्रा पर हैं और गुरुवार को उन्होंने घाना की संसद को संबोधित किया। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी ने जब भारत में मौजूद 2,500 राजनीतिक दलों का ज़िक्र किया, तो वहां मौजूद सांसद हैरान रह गए। पीएम मोदी ने कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि संस्कार है। भारत में 2,500 से ज़्यादा राजनीतिक दल हैं, 20 अलग-अलग पार्टियां विभिन्न राज्यों में शासन कर रही हैं, 22 आधिकारिक भाषाएं हैं और…
Read More