बिहार में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को बड़ी राहत देने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी महिला के बैंक खाते में 10,000 रुपये की पहली किस्त सीधे हस्तांतरित की जाएगी। सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वर्चुअली हिस्सा लेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह योजना बिहार में एक गेम चेंजर साबित हो सकती है। हालांकि, विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल…
Read MoreTag: पीएम मोदी
नोएडा: पीएम मोदी ने दी टैक्स कटौती की सौगात, भविष्य में और राहत का वादा
नोएडा: नवरात्रि के पहले दिन (22 सितंबर) जीएसटी में भारी कटौती का तोहफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के दौरान देशवासियों को एक और खुशखबरी दी। उन्होंने भविष्य में टैक्स दरों में और कमी के स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि जैसे-जैसे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम होता जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, “आज देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। देशवासियों के आशीर्वाद…
Read Moreचूड़ाचांदपुर: पीएम मोदी का मणिपुर दौरा, हिंसा पीड़ितों से मुलाकात, सड़क मार्ग से तय किया 65 किमी का सफर
चूड़ाचांदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, शनिवार को मणिपुर के चूड़ाचांदपुर का दौरा किया, जो मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद उनका पहला दौरा है। भारी बारिश के कारण हेलिकॉप्टर से यात्रा संभव न होने पर पीएम मोदी ने 65 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से तय किया। इस दौरान रास्ते में लोगों का अपार स्नेह और उत्साह देखकर वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर न उड़ने के कारण उन्हें यह अनमोल अनुभव मिला, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे। इंफाल हवाई अड्डे पर उतरने के बाद…
Read Moreआइजोल: मिजोरम को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग रेल लाइन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
आइजोल: 8,070 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह रेल लाइन केंद्र सरकार की विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और सुदूर क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। चुनौतीपूर्ण पहाड़ी क्षेत्र में बनी इस रेल लाइन में 45 सुरंगें, 55 बड़े पुल और 88 छोटे पुल शामिल हैं, जो जटिल भौगोलिक परिस्थितियों में इंजीनियरिंग का कमाल दिखाते हैं। प्रधानमंत्री शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े, क्योंकि खराब मौसम के कारण वे आइजोल नहीं पहुंच सके। मिजोरम एयरपोर्ट से वर्चुअली संबोधन में पीएम मोदी ने कहा,…
Read Moreचंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ ने मचाई तबाही, पीएम मोदी कर सकते हैं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
चंडीगढ़: पंजाब के कई जिलों में आई भीषण बाढ़ ने किसानों की फसलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पंजाब सहित अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण और स्थिति का आकलन करना है, ताकि केंद्रीय सहायता प्रभावी ढंग से प्रदान की जा सके। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है, जिससे कई लोगों ने अपनी जान, घर और आजीविका खो दी है। पीएम…
Read Moreराहुल गांधी की यात्रा में विवाद: पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक भाषा, पटना में प्रदर्शन और FIR दर्ज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। इस मामले को लेकर पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन इस घटना से नाराज बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पटना की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी और राजद…
Read Moreपीएम मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला: हाईकोर्ट ने CIC का आदेश रद्द किया, निजी जानकारी बताने से किया इनकार
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातक (BA) डिग्री से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के सात साल पुराने उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) को पीएम मोदी की 1978 की डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस सचिन दत्ता की एकल पीठ ने दिल्ली विश्वविद्यालय की याचिका को स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया। विश्वविद्यालय की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने…
Read Moreभारत अपने किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा: पीएम मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी कीमत पर अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से समझौता नहीं करेगा। यह बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 50 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हमारे लिए किसानों का हित सर्वोच्च है। भारत अपने अन्नदाताओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। मुझे पता है कि इसके लिए व्यक्तिगत…
Read Moreबिहार दौरे में बदलाव: अब सीधे सीतामढ़ी जाएंगे अमित शाह, पीएम मोदी भी 22 अगस्त को करेंगे गया का दौरा
पटना/सीतामढ़ी: बिहार की सियासत में हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले उन्हें 7 अगस्त को पटना आना था और 8 अगस्त को सीतामढ़ी का दौरा करना था, लेकिन अब वे सीधे 8 अगस्त को दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरकर हेलीकॉप्टर से सीतामढ़ी पहुंचेंगे। सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर निर्माण का करेंगे शिलान्यास अमित शाह सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के भव्य निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, साधु-संत और…
Read Moreनई दिल्ली: पीएम मोदी का वायरल निवेश वीडियो है फर्जी, PIB ने दी चेतावनी – AI और डीपफेक तकनीक से बनाया गया स्कैम
नई दिल्ली: अगर आपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा कोई वीडियो देखा है जिसमें वह 21,000 रुपये के निवेश पर रोजाना 1.25 लाख रुपये का मुनाफा देने वाली किसी स्कीम का प्रचार करते नजर आ रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे लोगों को ठगने के लिए एडवांस AI और डीपफेक तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। PIB ने…
Read More