सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित हनुमान नगर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पोखर में बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड तैरते हुए मिले। शुरुआत में बच्चों ने इन कार्डों को साधारण कागज या ताश समझकर उठा लिया, लेकिन बाद में पता चला कि ये निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर पहचान पत्र हैं। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे पोखर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे कार्डों पर पड़ी। बच्चे उन्हें उठाकर घर ले गए।…
Read MoreTag: Sitamarhi
बिहार: सीतामढ़ी में जेडीयू की बाइक रैली में हथियार लहराने वाला वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहार: सीतामढ़ी में शनिवार को आयोजित जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की बाइक रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में एक युवक बाइक के पीछे हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है, जो राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जदयू के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शादाब अहमद खान के साथ उनके बुलेट पर बैठा युवक खुलेआम हवा में हथियार लहरा रहा है।…
Read Moreसीतामढ़ी: वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में की पूजा, कई जिलों में करेंगे जनसंपर्क
सीतामढ़ी: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ उठाने और जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत गुरुवार को सीतामढ़ी से हुई। राहुल गांधी सबसे पहले जानकी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में माता सीता की पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी भी दी। राहुल गांधी…
Read Moreसीतामढ़ी: गृह मंत्री अमित शाह ने जानकी मंदिर निर्माण के लिए किया भूमि पूजन, नीतीश कुमार भी रहे मौजूद
सीतामढ़ी (बिहार): गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस ऐतिहासिक क्षण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। यह मंदिर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा और सीतामढ़ी को एक प्रमुख धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेगा। ₹882.87 करोड़ की भव्य योजना को स्वीकृति बिहार सरकार ने जानकी मंदिर परिसर के निर्माण के लिए ₹882 करोड़ 87 लाख की विशाल परियोजना को…
Read Moreबिहार दौरे में बदलाव: अब सीधे सीतामढ़ी जाएंगे अमित शाह, पीएम मोदी भी 22 अगस्त को करेंगे गया का दौरा
पटना/सीतामढ़ी: बिहार की सियासत में हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले उन्हें 7 अगस्त को पटना आना था और 8 अगस्त को सीतामढ़ी का दौरा करना था, लेकिन अब वे सीधे 8 अगस्त को दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरकर हेलीकॉप्टर से सीतामढ़ी पहुंचेंगे। सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर निर्माण का करेंगे शिलान्यास अमित शाह सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के भव्य निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, साधु-संत और…
Read Moreसीतामढ़ी: प्रशांत किशोर का भाजपा और नीतीश कुमार पर तीखा हमला, बोले — “जन सुराज के खड़े होने से डर गई है सरकार”
सीतामढ़ी: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज सीतामढ़ी के डुमरा फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित “बिहार बदलाव जनसभा” को संबोधित किया और इसके बाद मीडिया से बातचीत में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने खासकर गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित सीतामढ़ी दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। अमित शाह पर सीधा सवाल प्रशांत किशोर ने कहा, “अमित शाह, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी चुनाव के सिवा बिहार में एक रात भी नहीं बिताते। जब बिहार के युवाओं को महाराष्ट्र में मारा गया, तब अमित शाह चुप…
Read Moreसीतामढ़ी: पुनौरा धाम में भव्य सीता मंदिर निर्माण का शिलान्यास 8 अगस्त को, अमित शाह करेंगे भूमि पूजन
सीतामढ़ी: माता सीता की जन्मभूमि पवित्र पुनौरा धाम में भव्य मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक पहल अब साकार रूप लेने जा रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सीतामढ़ी पहुंचकर प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। नित्यानंद राय ने कहा कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, जन आस्था और रामायण कालीन विरासत का प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि माता जनकनंदिनी की जन्मभूमि पर यह भव्य मंदिर निर्माण सीताराम…
Read Moreसीतामढ़ी पहुंचे केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,पुनौरधाम में हो रहें कथा वाचन में शामिल
वीरेंद्र कुमार सिंह सीतामढ़ी। जानकी प्राकट्य स्थली पुनौरा धाम में चल रहे श्री राम कथा वाचन के दुसरे दिन केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने पार्टी के विधायकों सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री का काफ़िला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पुनौरा धाम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने पदमविभूषित से सम्मानित तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के प्रवास स्थल नारायण मैरेज हॉल एण्ड रिसोर्ट्स रेस्टुरेंट में पहुंचा । जहां उनका भव्य स्वागत…
Read Moreबिटिया मेघा ने सीतामढ़ी का नाम किया रौशन –मनोज
सीतामढ़ी।होनहार बिरवान के होत चिकने पात– वही कर दिखाया सीतामढ़ी की लाडली बेटी मेधा पटना यूनिवर्सिटी में एम एस सी जीव- विज्ञान से प्रथम स्थान प्राप्त लाने पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलेंकर द्वारा गोल्ड मैडल दिया गया जिससे सीतामढ़ी जिला जो जगत् जननी माँ सीता की जन्म स्थली के रूप में जानी जाती है मेघा द्वारा गोल्ड मैडल प्राप्त कर एक बार फिर जिले का नाम गौरवान्वित करने पर जिले वासियों द्वारा वधाई दिया जा रहा है इस का श्रेय मेघा ने अपने माता पिता को दिया !…
Read Moreसीतामढ़ी: लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी कांग्रेस
ललित आश्रम में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ शुभारंभ वी के सिंह सीतामढ़ी। सीतामढी मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ और जनतंत्र को बचाने के लिए गांधी मैदान ललित आश्रम में सीतामढ़ी कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक भावना झा की अध्यक्षता में प्रदेश प्रतिनिधि, प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी भावना झा ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बचाने की जरूरत है। आनन फानन में राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने की कार्रवाई पूर्वाग्रह…
Read More