पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, फुल टाइम राजनीति पर दिया जोर

BJP's national working president Nitin Naveen arrived in Patna and emphasized the importance of full-time politics.

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पटना पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए राजनीति से जुड़े कई अहम विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि राजनीति में सफलता केवल पद और सम्मान से नहीं मिलती, बल्कि जनता के बीच रहकर और फुल टाइम मेहनत करने से ही सच्ची पहचान बनती है। नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी शुरुआत भी एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में हुई थी। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ताओं ने अंगुली पकड़कर मुझे राजनीति सिखाई। जनता…

Read More

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं नितिन नबीन, भव्य स्वागत की तैयारी

Nitin Naveen is coming to Patna for the first time after becoming the national executive president; grand preparations are underway for his welcome.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पदभार संभालने के बाद पहली बार मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर बिहार बीजेपी ने भव्य तैयारियां की हैं। पटना एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक ऐतिहासिक स्वागत की योजना बनाई गई है। अपने दौरे के दौरान नितिन नबीन न केवल अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे, बल्कि पार्टी के सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठकें भी करेंगे। पार्टी ने सभी प्रमुख…

Read More

पटना: गांधी मैदान में ट्रेनिंग कैंपों पर लगी रोक, सभी कैंप दीघा घाट और कलेक्टोरेट घाट पर शिफ्ट

Patna: Training camps at Gandhi Maidan have been banned; all camps have been shifted to Digha Ghat and Collectorate Ghat.

पटना: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मनमाने ढंग से चल रहे ट्रेनिंग कैंपों पर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए नकेल कस दी है। प्रशासन ने इन सभी कैंपों को तत्काल प्रभाव से दीघा घाट और कलेक्टोरेट घाट पर स्थानांतरित कर दिया है। यह फैसला मैदान की हरियाली को बचाने, घास की बर्बादी रोकने और बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, पहले गांधी मैदान में ट्रेनिंग कैंप चलाने वाले संस्थानों की संख्या महज 14 थी, जो हाल…

Read More

पटना : भाजपा ने बदला प्रदेश नेतृत्व, संजय सरावगी बने बिहार अध्यक्ष

Patna: BJP changes state leadership, Sanjay Sarawagi becomes Bihar president.

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की कमान संजय सरावगी को सौंप दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने दरभंगा से पांच बार के विधायक और वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने औपचारिक पत्र जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गौरतलब…

Read More

पटना : कैबिनेट विस्तार के बाद नए विभागों का बंटवारा, मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारियां

Patna: Following the cabinet expansion, new departments have been allocated, and ministers have been given new responsibilities.

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में कैबिनेट द्वारा गठित तीन नए विभागों का औपचारिक बंटवारा कर दिया गया है। शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में रखते हुए मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के साथ यह स्पष्ट हो गया कि किस मंत्री के पास अब कौन सा प्रभार रहेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय के आदेश के…

Read More

पटना : भूमि मामलों के त्वरित निपटारे पर सख्त हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, 31 दिसंबर तक सभी लंबित मामलों के निष्पादन के निर्देश

Patna: Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha has taken a strict stance on the speedy resolution of land-related cases, directing that all pending cases be disposed of by December 31.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार शाम पटना समाहरणालय सभागार में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में विभाग के सभी वरीय अधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मी शामिल हुए। बैठक में प्रधान सचिव सीके अनिल, सचिव जय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 94 प्रतिशत किसान लघु एवं सीमांत हैं, राज्य की 76 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और करीब 68 प्रतिशत अपराध भूमि विवाद से जुड़े हैं।…

Read More

पटना: EOU की बड़ी कार्रवाई—पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी भवेश कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी

Patna: EOU conducts major action - raids on premises of Pataliputra Central Co-operative Bank official Bhavesh Kumar Singh

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, पटना के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, भवेश कुमार सिंह पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से आय से 60.68% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच और सूचना के सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध थाना ने कांड संख्या-43/2025 (दिनांक 11.12.2025) के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के अंतर्गत मामला…

Read More

पटना: पावर स्टार पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, बिग बॉस 19 में सलमान संग स्टेज शेयर करने पर चेतावनी

Patna: Power Star Pawan Singh receives death threats; warned against sharing the stage with Salman Khan in Bigg Boss 19.

पटना– भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को अज्ञात नंबर से कॉल और मैसेज के ज़रिए जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और चेतावनी दी कि अगर पवन सिंह ने ‘बिग बॉस 19’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। धमकी मिलने के बावजूद पवन सिंह रविवार रात ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे और सलमान खान के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी। उन्होंने…

Read More

पटना : PMCH में मरीज की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर–परिजन विवाद से OPD सेवाएं ठप

Patna: Uproar at PMCH after patient's death; doctor-family dispute disrupts OPD services

पटना : PMCH में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब एक मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद डॉक्टरों ने सुरक्षा को लेकर विरोध जताते हुए OPD सेवाएं बंद कर दीं, जिससे इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में फिलहाल केवल इमरजेंसी सेवा चालू है। मृतक सुल्तानगंज के महेंद्रू इलाके के रहने वाले थे। उनके बेटे अमन सिंह के मुताबिक, उनके पिता को…

Read More

पटना का मोस्टवांटेड अपराधी गोलू पंडित गिरफ्तार, 12 साल से पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था

Patna's most wanted criminal Golu Pandit arrested, had been eluding police for 12 years

पटना: बिहार एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पटना के मोस्टवांटेड अपराधी दुर्गेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर इलाके में एक किराए के मकान से दबोचा गया। दुर्गेश मिश्रा बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम का निवासी है और 2014 से फरार चल रहा था। पिछले 12 वर्षों से वह लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। किराए के मकान में बदले हुलिए में रह रहा था अपराधी दुर्गेश मिश्रा कई वर्षों से लोहानीपुर में…

Read More