खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Political Uproar Over Kharge's Statement; BJP Lodges Complaint with Election Commission

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित बयान पर राजनीति तेज हो गई है। बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेताओं ने आयोग के समक्ष आरोप लगाया कि खरगे ने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है बल्कि देश का भी अपमान है।…

Read More

राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम को बिहार से बनाया उम्मीदवार

Rajya Sabha Elections 2026: BJP nominates Shivesh Kumar alias Shivesh Ram from Bihar

नई दिल्ली/पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए बिहार से शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने इस बार संगठन से लंबे समय से जुड़े एक जमीनी नेता पर भरोसा जताया है। शिवेश कुमार का जुड़ाव आरंभ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत संघ के स्वयंसेवक के रूप में की थी। वर्ष 2006 से 2010 तक वे भोजपुर जिले की 20 सूत्री समिति के सदस्य रहे और इस दौरान सरकारी…

Read More

राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 16 मार्च को मतदान

Rajya Sabha elections 2026: BJP releases list of 9 candidates, voting on March 16

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई प्रमुख नेताओं को विभिन्न राज्यों से मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार, असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार तथा पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 18 फरवरी…

Read More

गंगोत्री धाम विवाद पर आचार्य प्रमोद का पलटवार, बोले— भाजपा नहीं, कांग्रेस की चिंता करें हरीश रावत

Acharya Pramod retaliates on the Gangotri Dham controversy, saying, "Harish Rawat should worry about the Congress party, not the BJP."

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद ने गंगोत्री धाम मुद्दे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की टिप्पणियों पर तीखा पलटवार किया है। आचार्य प्रमोद ने कहा कि हरीश रावत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करने के बजाय कांग्रेस की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “हरीश रावत को भाजपा की बजाय पहले कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए और कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक बुलाकर राहुल गांधी को हटाने का प्रस्ताव रखना चाहिए।” आचार्य…

Read More

यूपी दिवस पर अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले– भाजपा ने ‘बीमार’ यूपी को बनाया प्रगतिशील राज्य

On Uttar Pradesh Day, Amit Shah attacked the opposition, saying that the BJP has transformed 'ailing' Uttar Pradesh into a progressive state.

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि इनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश को “बीमार” राज्य बना दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उत्तर प्रदेश को प्रगतिशील राज्य में बदल दिया है और अब विकास हर गांव तक पहुंच चुका है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा के…

Read More

नई दिल्ली : BJP को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन बने सबसे युवा ‘कप्तान’

New Delhi: BJP gets a new national president, Nitin Naveen becomes the youngest 'captain'.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लंबे इंतजार के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार को पार्टी ने औपचारिक घोषणा करते हुए बिहार के वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। नितिन नबीन को निर्विरोध चुना गया है और वह इस पद पर पहुंचने वाले अब तक के सबसे युवा नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी के और मजबूत होने का विश्वास जताया है। जेपी नड्डा की जगह संभाली कमान, वरिष्ठ…

Read More

नई दिल्ली: 20 जनवरी को BJP को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जारी हुआ चुनाव कार्यक्रम

New Delhi: BJP will get a new national president on January 20; election schedule released.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी की ओर से शुक्रवार को इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी, जबकि 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन 19 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्हें 14 दिसंबर…

Read More

कोलकाता: अमित शाह का दावा—बंगाल में भाजपा बनाएगी दो-तिहाई बहुमत की सरकार

Kolkata: Amit Shah claims BJP will form a government with a two-thirds majority in Bengal.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ से मुक्ति चाहती है और राज्य में विकास, विरासत और गरीब कल्याण पर आधारित एक मजबूत सरकार बनाने का संकल्प दिख रहा है। शाह ने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अमित शाह ने कहा कि 30 दिसंबर का दिन…

Read More

पटना : भाजपा ने बदला प्रदेश नेतृत्व, संजय सरावगी बने बिहार अध्यक्ष

Patna: BJP changes state leadership, Sanjay Sarawagi becomes Bihar president.

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की कमान संजय सरावगी को सौंप दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने दरभंगा से पांच बार के विधायक और वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने औपचारिक पत्र जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गौरतलब…

Read More

लखनऊ : यूपी चुनाव से पहले भाजपा–आरएसएस की रणनीति तेज, जनवरी 2026 में होगा विराट हिंदू सम्मेलन

Lucknow: BJP-RSS intensify strategy ahead of UP elections, Virat Hindu Sammelan to be held in January 2026

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा और आरएसएस ने अपना पूरा फोकस राज्य पर केंद्रित कर दिया है। इसी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा जनवरी 2026 में लखनऊ में प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन है। अनुमान है कि इस मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व की प्रमुख छवि के रूप में मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। पार्टी और संगठन की ओर से तैयार की जा रही रणनीति में योगी आदित्यनाथ को मुख्य नेतृत्वकारी चेहरे के रूप में आगे लाने पर विशेष जोर दिया जा…

Read More