मुंबई: अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारतीय बाजार में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपना पहला शोरूम खोला है। इस शोरूम का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने टेस्ला को भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का निमंत्रण देते हुए कहा कि, “महाराष्ट्र की ईवी (EV) नीति काफी मजबूत है और राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से प्रोत्साहन दे रही है।” भारत में लॉन्च हुई…
Read MoreTag: Mumbai
मुंबई: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
मुंबई: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कपिल शर्मा के कनाडा स्थित नए कैफे KAP’S CAFE पर फायरिंग की गई है। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। फायरिंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स गाड़ी से उतरकर लगातार गोलियां चलाता दिख रहा है। हालांकि, वीडियो में उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा, केवल हाथ और बंदूक दिखाई दे रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड…
Read Moreमुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी 76 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी को मुंबई पुलिस ने 76 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वेदिका पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के पर्सनल अकाउंट और प्रोडक्शन हाउस के फंड्स में हेरफेर कर बड़ी रकम का गबन किया। जानकारी के अनुसार, मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच वेदिका ने फर्जी बिल बनाकर आलिया के सिग्नेचर हासिल किए और वह रकम अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर दी। इस तरह करीब दो वर्षों में उन्होंने 76 लाख…
Read Moreमुंबई: इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हवा का दबाव घटने से सात यात्री बीमार, एक अस्पताल में भर्ती
मुंबई: अदीस अबाबा से मुंबई आ रही इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ET640 में शुक्रवार देर रात एक गंभीर तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान के दौरान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में अचानक केबिन का हवा का दबाव घट गया, जिससे सात यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। विमान ने रात 1:55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान करीब 300 यात्री और 11 क्रू मेंबर सवार थे। बीमार यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, जिसमें से एक को गंभीर हालत…
Read Moreमुंबई: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 5 तक हिंदी होगी तीसरी अनिवार्य भाषा
मुंबई: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। अब राज्य के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। बुधवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में “सामान्य अध्ययन” के लिए लागू किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि सभी माध्यमों के स्कूलों में मराठी…
Read Moreमुंबई: एनएसई और बीएसई में बदलेगा एक्सपायरी का दिन, 1 सितंबर 2025 से लागू होगा नया शेड्यूल
मुंबई: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इक्विटी डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी के दिन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी के बाद दोनों एक्सचेंजों ने एक्सपायरी डेट में फेरबदल की घोषणा की है, जो 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी। NSE की ओर से मंगलवार को बताया गया कि अब इक्विटी डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी गुरुवार की बजाय मंगलवार को हुआ करेगी। यह फैसला मार्केट में अस्थिरता को कम करने और एक्सपायरी की एकरूपता लाने के उद्देश्य से लिया…
Read Moreमुंबई: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निवेशकों को एक दिन में 3.95 लाख करोड़ रुपये का फायदा
मुंबई: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत तेज रफ्तार के साथ की और हरे निशान में बंद हुए। बाजार में आई इस मजबूती से निवेशकों की संपत्ति में लगभग 3.95 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 256.22 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 82,445.21 और निफ्टी 100.15 अंक या 0.40% की तेजी के साथ 25,103.20 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने बनाया नया रिकॉर्ड इस तेजी में सबसे अहम योगदान निफ्टी बैंक का रहा, जिसने कारोबार के दौरान 57,049.50 का नया…
Read Moreमुंबई: ठाणे में मुंबई लोकल से गिरकर 5 यात्रियों की मौत, भीड़भाड़ ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मुंब्रा और दीवा रेलवे स्टेशन के बीच एक मुंबई लोकल ट्रेन से गिरने के कारण कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब ट्रेन में भीषण भीड़ के चलते 10 से 12 यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे की वजह बनी भीड़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में खचाखच भीड़ थी, और कई…
Read Moreमुंबई: कास्टिंग काउच पर रश्मि देसाई का खुलासा — 16 साल की उम्र में हुआ था खौफनाक अनुभव
मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कोई नई बात नहीं है। कई सितारे इस कड़वे सच का सामना कर चुके हैं, लेकिन अधिकतर लोग इस पर चुप्पी साधे रहते हैं। वहीं कुछ कलाकार हिम्मत दिखाते हुए अपने अनुभव सबके सामने रखते हैं। टीवी और भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ घटी एक डरावनी घटना का खुलासा किया, जो तब की है जब वह सिर्फ 16 साल की थीं। ऑडिशन के नाम पर बिछाया गया था जाल रश्मि देसाई…
Read Moreमुंबई: भारत-पाक संघर्ष में ट्रंप की भूमिका पर शिवसेना (यूबीटी) ने उठाए सवाल, सामना में उद्धव ठाकरे का तीखा प्रहार – “क्या कोई सौदा हुआ है?”
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘हस्तक्षेप’ भरी भूमिका और संघर्षविराम की घोषणा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सामना में लिखा गया है, “भारत एक संप्रभु और स्वतंत्र राष्ट्र है। किसी भी विदेशी राष्ट्र को हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है, लेकिन ट्रंप ने भारत-पाक संघर्ष में दखल दिया और भारत ने उनका युद्धविराम प्रस्ताव…
Read More