नई दिल्ली: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर को मिले दान और उससे जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी दी। पप्पू यादव ने क्या कहा? प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से…
Read MoreTag: राहुल गांधी
NEET Paper Leak: छात्रों पर FIR के बीच राहुल गांधी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
पटना: बिहार में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के प्रदर्शन और उन पर दर्ज एफआईआर के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब देने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। छात्रों पर FIR को लेकर उठाए सवाल राहुल गांधी ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर…
Read Moreगोहत्या विवाद से गरमाई राजनीति: विजय सरकार के फैसले पर विपक्ष हमलावर, राहुल गांधी और कांग्रेस भी बहस के केंद्र में
चेन्नई: तमिलनाडु में गोहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए राज्य सरकार के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। क्या है पूरा मामला? हाल ही में मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य में गाय और बछड़ों के वध पर सख्त रोक लगाने से जुड़ा आदेश दिया था।…
Read Moreकंगना रनौत ने चिराग पासवान संग अफेयर की अफवाहों पर लगाया विराम, राहुल गांधी पर भी कसा तंज
नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया है। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कंगना ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए मजाकिया अंदाज में ऐसा बयान दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। ‘10 साल से दोस्त हैं, अफेयर होता तो बच्चे हो जाते’ संसद के भीतर और बाहर चिराग पासवान के साथ अपनी…
Read Moreठाणे कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि मामले में नया जमानतदार पेश
ठाणे: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी अदालत में पेश हुए। यह मामला आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि केस से जुड़ा है। अदालत ने उन्हें नया जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया था, क्योंकि उनके पूर्व जमानतदार और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का दिसंबर 2024 में निधन हो गया था। हर्षवर्धन सपकाल बने नए जमानतदार राहुल गांधी ने इस मामले में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को नया जमानतदार नियुक्त किया। उनके वकील नारायण…
Read Moreनई दिल्ली/कोटा: राहुल गांधी समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी, आरोपी हिरासत में
राजस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को कोटा से हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में खुद को राज सिंह बताने वाला शख्स अपने आपको करणी सेना का प्रवक्ता बता रहा है और उसने हाल ही में लोकसभा में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए धमकी दी थी। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि लोकसभा के बजट सत्र के पहले चरण…
Read Moreबेंगलुरु: राहुल गांधी को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि केस रद्द
बेंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने विधानसभा चुनाव के दौरान कथित मानहानि से जुड़े एक चुनावी कंटेंट को लेकर उनके खिलाफ दर्ज निजी शिकायत को पूरी तरह खारिज कर दिया है। यह आदेश जस्टिस सुनील दत्त यादव की अध्यक्षता वाली एकल पीठ ने सुनाया। मामला तत्कालीन बीजेपी सरकार पर निशाना साधने वाले ‘करप्शन रेट कार्ड’ विज्ञापन से जुड़ा था, जिसे राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। क्या था ‘करप्शन रेट कार्ड’ विवाद?…
Read Moreजैफ्री एप्स्टीन मामले पर हरदीप पुरी का स्पष्टीकरण, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर जैफ्री एप्स्टीन से कथित संबंधों को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद पुरी ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। पुरी ने कहा कि उनकी मुलाकात अमेरिकी अपराधी Jeffrey Epstein से “कुछ मौकों पर” हुई थी, लेकिन उन मुलाकातों या बातचीत का एप्स्टीन पर लगे आपराधिक आरोपों से कोई संबंध नहीं था। उनका यह स्पष्टीकरण राहुल गांधी के उस दावे के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय मंत्री का नाम अमेरिका में जारी…
Read Moreराहुल गांधी पर भाजपा का हमला तेज, सदस्यता रद्द करने की मांग
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को सदन में प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के साथ-साथ उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है। ‘विदेशी ताकतों के इशारे पर कर रहे हैं बयानबाजी’ निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने…
Read Moreजहानाबाद: कांग्रेस नेता कैसर आलम रिज़वी ने स्वतंत्रता सेनानी दादा के नाम वृद्धाश्रम-स्कूल के लिए एक बीघा पुश्तैनी ज़मीन दान करने का ऐलान, राहुल गांधी से लगाई गुहार
जहानाबाद। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद कैसर आलम रिज़वी ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने लाचार बुजुर्गों और गरीब बच्चों के लिए एक अनूठा फैसला लिया है। उन्होंने अपनी पुश्तैनी एक बीघा ज़मीन स्वतंत्रता सेनानी दादा के नाम पर वृद्धाश्रम और सातवीं से बारहवीं तक का स्कूल बनाने के लिए दान करने की घोषणा की है। शहर की जाफरगंज रिज़वी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में रिज़वी ने कहा, “मेरे पास खुद निर्माण के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए मैंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ई-मेल भेजकर…
Read More