रिपोर्ट: स्निग्धा श्रीवास्तव नई दिल्ली : Central Board of Secondary Education की 12वीं कक्षा की ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में बड़ी लापरवाही सामने आई है। री-इवेल्यूशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बोर्ड की ओर से जो स्कैन कॉपियां भेजी जा रही हैं, उनमें कई मामलों में अंदर के पन्नों पर किसी दूसरे छात्र की लिखावट पाई गई है। हालांकि कॉपी के बाहर नाम और रोल नंबर सही हैं, लेकिन उत्तर किसी और के लिखे हुए हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है…
Read MoreCategory: देश
दहेज उत्पीड़न मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बिना ठोस सबूत ससुराल वालों पर मुकदमा नहीं
रिपोर्ट: स्निग्धा श्रीवास्तव नई दिल्ली: Supreme Court of India ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामलों में एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि केवल आरोपों और सामान्य दावों के आधार पर पति के रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि ससुराल पक्ष को आरोपी बनाने के लिए ठोस और विश्वसनीय सबूत होना जरूरी है। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस नोंगमेइकापम कोटिश्वर सिंह की बेंच ने इसी के साथ ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज दहेज उत्पीड़न और आईपीसी की धारा 498ए…
Read Moreबिहार के CM सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिला VVIP बंगला, कामराज लेन में होगा नया ठिकाना
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल्ली के वीवीआईपी इलाके कामराज लेन में सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें बंगला नंबर-6 अलॉट किया है, जो पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर आवंटित था। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार को सुनहरी बाग रोड स्थित नया सरकारी आवास दिया गया है। इसके बाद कामराज लेन स्थित बंगला नंबर-6 अब सम्राट चौधरी को आवंटित कर दिया गया। अब सम्राट चौधरी जब भी दिल्ली दौरे…
Read Moreपटना में ऑटो से लूट और ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
राजधानी पटना में ऑटो के जरिए लोगों को निशाना बनाकर लूट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अगमकुआं, चित्रगुप्तनगर और बेउर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी वैशाली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गिरोह का एक सदस्य ऑटो चालक बनकर सड़कों पर घूमता था, जबकि अन्य सदस्य यात्री बनकर…
Read Moreमुजफ्फरपुर में SSC GD परीक्षा स्थगित होने पर बवाल, छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप
मुजफ्फरपुर में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जीडी परीक्षा के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षा अचानक स्थगित कर दी गई। परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद हजारों अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर के बीबी कॉलेज कैंपस स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इकट्ठा होकर प्रशासन और परीक्षा एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। परीक्षा रद्द होने की पूर्व सूचना नहीं मिलने और…
Read Moreपंचकेदारों में विशेष है श्री कल्पेश्वर महादेव मंदिर, जहां होती है भगवान शिव की जटाओं की पूजा
उत्तराखंड की पावन धरती पर स्थित श्री कल्पेश्वर महादेव मंदिर सनातन आस्था का एक प्रमुख और जाग्रत केंद्र माना जाता है। पंचकेदारों में पांचवें स्थान पर प्रतिष्ठित इस मंदिर में भगवान शिव की जटाओं (केशों) की पूजा की जाती है। प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर यह धाम श्रद्धालुओं को विशेष शांति और सुकून का अनुभव कराता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का भव्य वीडियो साझा करते हुए इसकी धार्मिक और प्राकृतिक महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि चमोली जिले…
Read Moreराजनाथ सिंह को लेकर फैलाया गया फर्जी दावा, PIB ने पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का किया पर्दाफाश
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक बार फिर भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश सामने आई है। पाकिस्तान से जुड़े कुछ प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर एक झूठा दावा वायरल किया गया, जिसे सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को भारत का समर्थन देने संबंधी कोई बयान दिया है। हालांकि जांच में यह दावा पूरी तरह…
Read Moreपेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम
नई दिल्ली : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे आम जनता और खासकर मध्यम वर्ग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपए से बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल…
Read Moreजमात-ए-इस्लामी पर एनआईए का बड़ा एक्शन, कश्मीर में कई ठिकानों पर छापेमारी
श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी कश्मीर के खिलाफ घाटी में बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को दोबारा सक्रिय करने के कथित प्रयासों की जांच के तहत की गई। एनआईए की टीमों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सहयोग से श्रीनगर के लाल बाजार और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान शोपियां के ज़ैनापोरा स्थित मुलू चित्रगाम…
Read Moreट्विशा शर्मा मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मीडिया ट्रायल से बचने की दी सलाह
नई दिल्ली : भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शीर्ष अदालत ने स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान मीडिया कवरेज और सार्वजनिक बयानों पर चिंता जताई। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की एक टिप्पणी भी चर्चा में रही। उन्होंने कहा, “तलाकशुदा बेटी, मृत बेटी से बेहतर है।” बताया जा रहा है कि यह टिप्पणी महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक दबाव के संदर्भ…
Read More