नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया गया। यह हमला मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में उस समय हुआ, जब वह जनसुनवाई कर रही थीं। घटना की भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जबकि पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने जानकारी दी कि एक युवक जनसुनवाई में कागज लेकर पहुंचा था। पहले उसने अपशब्द बोले, और फिर अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। मौके पर…
Read MoreTag: नई दिल्ली
नई दिल्ली: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर चुनाव आयोग सख्त, CEC बोले – शपथपत्र बिना आरोप निराधार, राहुल गांधी से प्रमाण की मांग
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को किसी निर्वाचन क्षेत्र में गड़बड़ी की शिकायत है, लेकिन वह वहां का मतदाता नहीं है, तो उसे शपथपत्र के माध्यम से गवाही देनी होगी। अन्यथा उसके आरोपों को निराधार माना जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग को 1.5 लाख मतदाताओं को केवल किसी के आरोप पर बिना प्रमाण के नोटिस जारी करने…
Read Moreनई दिल्ली: संसद में फिर हंगामा, राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दिनभर रही बाधित
नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को राज्यसभा और लोकसभा – दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। विपक्षी दलों की ओर से मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने नियम 267 के तहत चर्चा के लिए 20 नोटिस दिए थे। इन नोटिसों को उपसभापति हरिवंश नारायण ने नियमानुसार न मानते हुए अस्वीकार कर दिया। इस पर नाराज विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए अपनी…
Read Moreनई दिल्ली: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष की कड़ी चेतावनी—”सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं”
नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सोमवार को एक बार फिर विपक्षी दलों ने दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—में जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। विपक्षी सांसद चुनावी लोकतंत्र, मतदाता सूची में पारदर्शिता और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि सदन के बाकी सभी विषयों को स्थगित कर सबसे पहले इन मामलों पर बहस होनी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सख्त चेतावनी हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को सख्त लहजे में चेतावनी…
Read Moreनई दिल्ली: एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम का किया ऐलान
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा कर दी है। वर्तमान में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर कार्यरत हैं। जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “एनडीए में शामिल सभी दलों के साथ चर्चा और सुझाव लेने के बाद सर्वसम्मति से सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुना गया है। वे तमिलनाडु के निवासी हैं और एक अनुभवी राजनेता…
Read Moreनई दिल्ली: पाक नेताओं की भड़काऊ बयानबाजी पर भारत का कड़ा जवाब – दुस्साहस किया तो भुगतने होंगे ‘दर्दनाक परिणाम’
भारत ने पाकिस्तान के नेताओं द्वारा हाल के दिनों में दी जा रही भड़काऊ और उकसाने वाली टिप्पणियों पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह का दुस्साहस किया गया, तो उसे ‘दर्दनाक परिणाम’ भुगतने पड़ेंगे। गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने पाकिस्तान के नेताओं की ओर से भारत के खिलाफ की जा रही लापरवाह, युद्ध भड़काने वाली और घृणास्पद टिप्पणियों को देखा है। यह पाकिस्तान…
Read Moreनई दिल्ली: किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला – “एक आदमी की नासमझी से देश को नुकसान नहीं सहना चाहिए”
नई दिल्ली – केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक निकाले गए मार्च को लेकर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि “एक आदमी की नासमझी और एक परिवार के कारण देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता।” मीडिया से बात करते हुए रिजिजू ने कहा, “कांग्रेस और विपक्ष ने पहले ही बहुत समय बर्बाद किया है। अब हम संसद और…
Read Moreनई दिल्ली: हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया संशोधित इनकम टैक्स बिल 2025, टैक्स प्रणाली को सरल बनाने पर जोर
नई दिल्ली – संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में इनकम टैक्स बिल, 2025 का संशोधित संस्करण पेश किया। यह बिल भाजपा नेता बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली संसदीय चयन समिति की अधिकांश 285 सिफारिशों को शामिल करता है। सीतारमण ने स्पष्ट किया बिल का उद्देश्य वित्त मंत्री ने कहा कि यह संशोधित बिल “निष्पक्षता और स्पष्टता” को बढ़ाएगा तथा आयकर कानून को मौजूदा जरूरतों के अनुरूप बनाएगा। “ड्राफ्टिंग की प्रकृति, भाषा, वाक्यांशों की सटीकता, कानूनी संदर्भ और तकनीकी सुधारों…
Read Moreनई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों के लिए बनाए गए 184 नए बहुमंजिला फ्लैटों का किया उद्घाटन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बनाए गए 184 नए बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। सभी फ्लैट टाइप-VII श्रेणी के हैं और प्रत्येक का कारपेट एरिया लगभग 5,000 वर्ग फुट है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया और वहां कार्य कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनके योगदान की…
Read Moreनई दिल्ली: वोटर लिस्ट गड़बड़ी और चुनावी धांधली पर विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेता हिरासत में
नई दिल्ली: बिहार में कथित वोटर लिस्ट गड़बड़ी और चुनावी धांधली (SIR) के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया ब्लॉक’ ने आज संसद से लेकर सड़क तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध मार्च में शामिल 25 विपक्षी दलों के 300 से अधिक सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक पैदल मार्च कर रहे थे, लेकिन उन्हें संसद भवन के बाहर ही रोक दिया गया। आज जब हम चुनाव आयोग से मिलने जा रहे थे, INDIA गठबंधन के सभी सांसदों को रोका गया और हिरासत में ले लिया गया। वोट चोरी की…
Read More