नई दिल्ली- प्रधानमंत्री के सदन में न आने का निर्णय सुरक्षा कारणों से: ओम बिरला

New Delhi - The decision for the Prime Minister not to attend the House session was due to security reasons: Om Birla

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में न आने का अनुरोध उन्होंने स्वयं किया था। स्पीकर ने बताया कि विपक्षी सांसदों की ओर से संभावित शारीरिक हमले की आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई अप्रिय घटना होती, तो इससे लोकतंत्र की मर्यादा को गंभीर क्षति पहुंचती। ओम बिरला ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को पारित करने…

Read More

नई दिल्ली- बजट सत्र के सातवें दिन हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित

New Delhi - On the seventh day of the budget session, the motion of thanks was passed amidst uproar.

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के सातवें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह घटनाक्रम इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि लगभग 22 वर्षों बाद ऐसा हुआ, जब प्रधानमंत्री ने धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में भाषण नहीं दिया, जबकि वे सदन में मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में उपस्थित थे और अपनी बात रखने के लिए तैयार भी थे, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते अध्यक्ष को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसी…

Read More

नई दिल्ली : ट्रंप के टैरिफ फैसले के पीछे भारत का सख्त रुख, डोभाल के संदेश से बदले समीकरण

New Delhi: India's firm stance behind Trump's tariff decision; Doval's message changes the equation.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर ट्रेड टैरिफ बढ़ाकर 18 प्रतिशत किए जाने के फैसले के पीछे भारत का राष्ट्रीय हितों से समझौता न करने का सख्त रुख अहम वजह माना जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष सितंबर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के लिए स्पष्ट संदेश लेकर वॉशिंगटन पहुंचे थे। इस दौरान डोभाल ने रूबियो से साफ कहा था कि भारत राष्ट्रपति ट्रंप और उनके शीर्ष सहयोगियों की धमकियों के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने यह भी संकेत…

Read More

नई दिल्ली: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी, पात्रता और प्रयासों के नियमों में बड़े बदलाव

New Delhi: UPSC Civil Services Examination 2026 notification released, major changes in eligibility and number of attempts.

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनके माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों का चयन होगा। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 24 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इस बार आयोग ने पात्रता और परीक्षा के प्रयासों को लेकर कई अहम और सख्त बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर पहले से चयनित और कार्यरत…

Read More

नई दिल्ली: राहुल गांधी की टिप्पणी पर रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

New Delhi: Ravneet Singh Bittu retaliates against Rahul Gandhi's remarks, levels serious allegations against the Congress party.

नई दिल्ली— केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी उनके साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार करने की स्थिति में आ गए थे। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “आज कोई गली का गुंडा भी ऐसा व्यवहार नहीं करेगा जैसा राहुल गांधी ने किया। जब मैंने उनसे हाथ नहीं मिलाया तो वह मुझ पर हमला करने ही वाले थे। केसी वेणुगोपाल…

Read More

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में कृषि और दुग्ध क्षेत्र सुरक्षित, संसद में पीयूष गोयल का बयान

New Delhi: Agriculture and dairy sectors are protected in the India-US trade deal, says Piyush Goyal in Parliament.

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते में भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों, खासतौर पर कृषि और दुग्ध क्षेत्र के हितों की रक्षा करने में सफल रहा है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संसद को दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी 2025 में अमेरिका यात्रा के बाद भारत और अमेरिका के बीच एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बातचीत होती रही। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान दोनों देशों…

Read More

नई दिल्ली: राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया खाद्य मिलावट का मुद्दा, बताया गंभीर स्वास्थ्य संकट

New Delhi: Raghav Chadha raised the issue of food adulteration in the Rajya Sabha, calling it a serious health crisis.

नई दिल्ली— आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को संसद में देश में बढ़ती खाद्य मिलावट को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने इसे एक बड़ा स्वास्थ्य संकट करार देते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर मंडरा रहा है। सदन में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कंपनियों पर सेहतमंद और एनर्जी बढ़ाने वाले भ्रामक दावों के जरिए हानिकारक उत्पाद बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम जनता रोजाना जिन जरूरी खाद्य पदार्थों का सेवन करती है, उनमें खतरनाक…

Read More

नई दिल्ली : लोकसभा में हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसद निलंबित, कार्यवाही स्थगित

New Delhi: Eight opposition MPs suspended after uproar in Lok Sabha, proceedings adjourned.

लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे और अनुशासनहीनता के चलते स्पीकर ओम बिरला ने कड़ा रुख अपनाया। सदन में स्पीकर के आसन की ओर कागज के टुकड़े फेंकने और अभद्र आचरण के आरोप में विपक्ष के 8 सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। लगातार शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी, जिसके चलते इसे बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दोपहर 3 बजे कार्यवाही शुरू…

Read More

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और उसकी मूल कंपनी मेटा को डेटा शेयरिंग के मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है।

New Delhi - The Supreme Court has strongly reprimanded WhatsApp and its parent company Meta over the data sharing issue.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी कंपनी को भारत के नियम-कानून स्वीकार नहीं हैं, तो उसे यहां काम करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने दो टूक कहा कि डेटा शेयरिंग के नाम पर देश के नागरिकों की निजता से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि अदालत व्हाट्सएप को उपयोगकर्ताओं की एक भी जानकारी किसी अन्य कंपनी के साथ साझा करने की अनुमति नहीं देगी। व्हाट्सएप की ओर से पेश वकीलों ने तर्क दिया…

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मविश्वास को बताया विकसित भारत की बुनियाद

New Delhi: Prime Minister Modi said self-confidence is the foundation of a developed India.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मविश्वास वह शक्ति है, जो हर लक्ष्य को हासिल करना संभव बनाती है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह विचार साझा किए। प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ ही घंटे पहले भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते पर सहमति बनी है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से…

Read More