बिहार: राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात एक बड़ी वारदात ने शहर को दहला दिया। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में नामी उद्योगपति और मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात एसएसपी और डीएम आवास से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। गोपाल खेमका भाजपा विचारधारा से जुड़े माने जाते थे। इस घटना ने छह साल पुरानी उस दुखद याद को भी ताजा कर दिया, जब उनके बेटे गुंजन खेमका की वैशाली में…
Read MoreTag: पटना
पटना: चेन्नई से बिना लगेज के पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा
पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक और लापरवाही सामने आई है। चेन्नई से आई फ्लाइट IX2936 यात्रियों को तो लेकर पटना पहुंच गई, लेकिन उनका सामान (लगेज) साथ नहीं लाया गया। जैसे ही यह बात यात्रियों को पता चली, उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। लगेज नहीं मिला, 4 नंबर बेल्ट पर खाली हाथ लौटे यात्री फ्लाइट के लैंड होते ही यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए बताया गया कि उनका लगेज बेल्ट नंबर 4 पर मिलेगा। लेकिन जब यात्री वहां पहुंचे तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि वहां…
Read Moreपटना: तेजस्वी यादव के घर के बाहर फायरिंग पर मचा हड़कंप, बोले – ‘एनडीए राज में अपराधियों के हौसले बुलंद’
पटना: बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके पोलो रोड में हुई फायरिंग की घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने इस घटना के बहाने नीतीश कुमार सरकार को आड़े हाथों लिया और राज्य में कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गई है। एनडीए के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि…
Read Moreनीट पेपर लीक मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी की रांची, पटना और नालंदा में छापेमारी, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के करीबियों पर शिकंजा
रांची/पटना: नीट 2024 पेपर लीक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। गुरुवार सुबह रांची के बरियातू, पटना और बिहार के नालंदा में ईडी की टीमों ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया, उसके रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर ये कार्रवाई की जा रही है। ईडी ने यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में शुरू की है। दरअसल, सीबीआई की जांच में यह सामने आया था कि इस पूरे…
Read Moreपटना: परसा बाजार में चोरी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश, पांच महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार
पटना: परसा बाजार इलाके में पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जो घरेलू सामान और मधु बेचने की आड़ में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 41 चोरी के मोबाइल बरामद, बोरों और बिस्तरों में छिपाए गए थे पुलिस को शिव नगर बांध क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद थानाध्यक्ष मेनका रानी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कार्रवाई…
Read Moreपटना: घर में घुसकर पति-पत्नी और बेटी पर बरसाई गोलियां, मां-बेटी की मौत, पति घायल
पटना: राजधानी पटना के सिटी इलाके में सोमवार को आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित न्यू आरफाबाद कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर पति, पत्नी और उनकी बेटी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी और…
Read Moreपटना: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पहुंचे पीएम मोदी, बिहार को दी 50 हजार करोड़ की सौगात
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुरुवार को पटना पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पटना में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों के साथ हजारों लोग सड़कों पर मौजूद रहे। पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार को करीब 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात…
Read Moreपटना के लिए ऐतिहासिक बनेगा 29 मई, पीएम मोदी करेंगे 50 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
पटना: 29 मई का दिन बिहार की राजधानी पटना के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आ रहे हैं। इस अवसर पर वे करीब 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 16 से अधिक विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पांच महीने के भीतर पीएम मोदी की यह चौथी बिहार यात्रा है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और सुशासन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। डबल इंजन सरकार दे रही विकास की गारंटी: सम्राट…
Read Moreपटना: मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर ‘खान सर’ ने की शादी, लाइव क्लास में किया ऐलान, छात्रों के लिए रखेंगे खास भोज
पटना: बिहार के लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूब स्टार खान सर (फैजल खान) ने अपनी शादी की घोषणा कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने एक लाइव क्लास के दौरान अपने छात्रों को बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध की हलचल के बीच निकाह कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनका रिसेप्शन 2 जून 2025 को पटना में होगा और 6 जून को छात्रों के लिए विशेष भोज का आयोजन करेंगे। “जब देश युद्ध में व्यस्त था, मैं शादी कर रहा था” खान सर की…
Read Moreपटना: तेज प्रताप यादव को RJD से छह साल के लिए निष्कासित, ऐश्वर्या राय ने उठाए गंभीर सवाल
पटना: 12 साल पुराने रिश्ते को सार्वजनिक करने और परिवार की छवि धूमिल करने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें परिवार से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसी बीच, तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया के सामने आकर तेज प्रताप और लालू परिवार पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जब इन्हें सब कुछ पता था, तब…
Read More