वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर युवाओं द्वारा की गई खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना सराय थाना से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुई, फिर भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक तेज रफ्तार बाइकों और चार पहिया वाहनों पर बेहद जोखिमभरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। ये हरकतें न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां…
Read MoreTag: बिहार
पटना: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक से इनकार, 28 जुलाई को अगली सुनवाई
पटना: बिहार में आगामी चुनावों से पहले चल रही वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को राहत देते हुए फिलहाल इस प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। कोर्ट ने उठाए समय पर सवाल सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल थे, ने कहा कि वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण करना गलत नहीं है, लेकिन…
Read Moreबिहार: गया के मध्य विद्यालय शाहबाजपुर में शिक्षक की छात्र की पिटाई से हंगामा, परिजन लाठी लेकर पहुंचे, शिक्षक को पीटा
गया: बिहार के गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय शाहबाजपुर में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शिक्षक ने पांचवीं कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई से गुस्साए परिजन लाठी लेकर स्कूल पहुंच गए और शिक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्कूल में तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Read Moreबिहार: उद्घाटन से पहले ही दरकने लगा स्वास्थ्य केंद्र, भ्रष्टाचार ने फिर दिखाई सच्चाई
पटना/मोतिहारी: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है। पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज रढिया में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा उद्घाटित किया गया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भ्रष्टाचार का नया उदाहरण बनकर सामने आया है। उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद भवन की दीवारों में दरारें पड़ने लगी हैं और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 19 मई को किया गया था भव्य उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 19 मई 2025 को अरेराज रढिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन…
Read Moreबिहार: पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, एसएसपी आवास के पास वारदात से सनसनी
बिहार: राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात एक बड़ी वारदात ने शहर को दहला दिया। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में नामी उद्योगपति और मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात एसएसपी और डीएम आवास से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। गोपाल खेमका भाजपा विचारधारा से जुड़े माने जाते थे। इस घटना ने छह साल पुरानी उस दुखद याद को भी ताजा कर दिया, जब उनके बेटे गुंजन खेमका की वैशाली में…
Read Moreबिहार: कैपिटल एक्सप्रेस में बदमाशों का तांडव, 15 यात्रियों से लूटपाट, 3 घायल
पटना/मोकामा: बिहार में चलती ट्रेनों में हो रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला 13245/46 न्यू जलपाईगुड़ी-राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस का है, जिसमें देर रात बदमाशों ने जमकर लूटपाट मचाई और यात्रियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। यह वारदात मोकामा के पास ओन्टा हॉल्ट पर उस वक्त हुई जब ट्रेन वहां धीमी गति से चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही कैपिटल एक्सप्रेस ओन्टा हॉल्ट के पास पहुँची, 4 से 5 की संख्या में बदमाश एक जनरल बोगी में चढ़ गए और…
Read Moreबिहार: प्रेम के जुनून में पत्नी बनी कातिल, 55 वर्षीय प्रेमी से शादी करने के लिए करवाया पति का कत्ल
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय गुंजा देवी ने 55 साल के अपने चाचा जीवन से शादी करने के इरादे से अपने 25 वर्षीय पति प्रियांशु की बेरहमी से हत्या करवा दी। बताया जा रहा है कि गुंजा और जीवन के बीच पिछले कुछ समय से अवैध संबंध थे। इन संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए गुंजा ने खौफनाक साजिश रची और उसकी जान ले ली। इस घटना के…
Read Moreबिहार: वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर पप्पू यादव का बहिष्कार का ऐलान, बोले- यह गरीबों को वोट से वंचित करने की साजिश
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सियासत गर्मा गई है। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस अभियान का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया है और जनता से भी इसमें सहयोग न करने की अपील की है। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से कहा कि वे किसी भी बीएलओ (BLO) या चुनाव कर्मी को अपने गांव में प्रवेश न करने दें। उन्होंने कहा, “अगर कोई कर्मी आता है तो उसे चाय-पानी कर विदा…
Read Moreराजनाथ सिंह का बड़ा बयान: “बिहार को कांग्रेस-राजद ने पिछड़ा बनाया, अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे”
पटना: केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज एक बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बिहार कभी पिछड़ा राज्य नहीं था, बल्कि इसे कांग्रेस और राजद की नीतियों ने पिछड़ा बना दिया।” वे पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार की अगली सरकार और नेतृत्व को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमारे मुख्यमंत्री…
Read Moreबिहार: वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में बड़ी राहत, चुनाव आयोग ने 2003 की मतदाता सूची सार्वजनिक की
बिहार: बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठे विवादों के बीच चुनाव आयोग ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची को अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर सार्वजनिक कर दिया है। आयोग की इस पहल से लाखों मतदाताओं को दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया को गति और पारदर्शिता मिलेगी। ✅ 4.96 करोड़ मतदाताओं को दस्तावेज़ से मिली मुक्ति चुनाव आयोग के 24 जून 2025 को जारी निर्देश के अनुसार, यदि किसी मतदाता के माता या पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में…
Read More