नई दिल्ली: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पाकिस्तान भले ही दुनिया के सामने नुकसान न होने का दावा कर रहा हो, लेकिन अब उसका यह झूठ एक बार फिर सामने आ गया है। पाकिस्तान के ही पूर्व एयर मार्शल (रिटायर्ड) मसूद अख्तर ने खुलासा किया है कि भारत की एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। एक टीवी इंटरव्यू में मसूद अख्तर ने कैमरे पर स्वीकार किया कि 10 मई की सुबह भारत ने एयरबेस पर हमला किया था। उन्होंने बताया, “उस बेस के ऊपर चार ब्रह्मोस…
Read MoreTag: ‘Operation Sindoor’
ऑपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती का साहसिक बयान: “हमारी लड़ाई आतंकियों से है, लेकिन जवाब देने में कोई हिचक नहीं”
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक गर्व और आत्मविश्वास से भरा बयान दिया है, जो देशभक्ति और रणनीतिक संकल्प का प्रतीक बन गया है। उनके शब्दों ने न सिर्फ सैन्य दृढ़ता दिखाई, बल्कि हर भारतीय के दिल को छू लिया। एयर मार्शल ने साफ शब्दों में कहा, “हमारी लड़ाई आतंकवादियों से है, पाकिस्तानी सेना से नहीं। लेकिन अगर वो आतंकियों के साथ खड़ी होगी, तो उन्हें भी जवाब दिया जाएगा। और उस नुकसान की जिम्मेदारी उनकी होगी।” रामचरितमानस की चौपाई…
Read Moreनई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन — आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का ऐलान
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता, भारत-पाक युद्धविराम, और आतंकवाद के खिलाफ देश की नीति पर विस्तार से बात की। पीएम ने कहा कि पहलगाम में धर्म पूछकर की गई बर्बर हत्या आतंकवाद का सबसे वीभत्स चेहरा था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। इसके बाद सरकार ने सेना को पूरी छूट दी और भारत ने आतंक के अड्डों पर सटीक और निर्णायक प्रहार किए। “आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, हमने उनके हेडक्वार्टर…
Read More‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब में बढ़ी दहशत, बॉर्डर पर ड्रोन अटैक से मजदूरों और छात्रों का पलायन शुरू
चंडीगढ़: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब के बॉर्डर जिलों में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और ड्रोन हमलों ने प्रदेश में खौफ का माहौल बना दिया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि यूपी, बिहार और अन्य राज्यों से आए हजारों प्रवासी मजदूर और छात्र पंजाब छोड़कर अपने घर लौटने लगे हैं। यह सिर्फ एक पलायन नहीं, बल्कि पंजाब की कृषि और औद्योगिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर गहरा आघात है। धान की रोपाई का समय नजदीक है, लेकिन खेतों में काम करने वाली लेबर दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। लुधियाना…
Read Moreआज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ऑपरेशन सिंदूर पर कर सकते हैं अहम घोषणाएं
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि यह संबोधन हाल ही में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ा होगा। यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला राष्ट्र संबोधन होगा। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी इस संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, उससे जुड़े रणनीतिक पहलुओं और आगे की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति व विदेश नीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकते हैं। साथ ही…
Read Moreनई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, पाक सेना ने चुना हस्तक्षेप – ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं की प्रेस ब्रीफिंग
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद सोमवार दोपहर तीनों सेनाओं के महानिदेशकों (डीजी) ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जानकारी साझा करते हुए एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के समर्थन का रास्ता चुना, जिसके चलते भारत को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। एयर मार्शल भारती ने स्पष्ट किया कि भारत की लड़ाई आतंकवाद और उसके नेटवर्क से है, न कि पाकिस्तानी सेना से। उन्होंने बताया कि भारतीय हथियार प्रणालियां समय की…
Read Moreनई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की दो टूक – सैन्य ठिकाने सुरक्षित, पाकिस्तान के झूठे दावों का खंडन
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शनिवार को विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और सैन्य कार्रवाइयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों से कुछ सीमित नुकसान हुआ है, जबकि अधिकतर ठिकाने सुरक्षित हैं। सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, जवाबी कार्रवाई में पाक सैन्य ठिकानों पर हमला विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एयर फोर्स स्टेशन सिरसा और सूरतगढ़ की तस्वीरें…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक तनाव चरम पर, आर्मी चीफ ने पीएम मोदी से की अहम मुलाकात
नई दिल्ली: भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त करने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जो रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस मुलाकात से ठीक पहले, पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसे भारत ने S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की मदद से नाकाम कर दिया। इसके…
Read Moreभारत की संयम की नीति को न समझें कमजोरी: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री, जरूरत पड़ी तो हर हद पार करेगा भारत
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत ने हमेशा एक जिम्मेदार राष्ट्र की तरह व्यवहार किया है और समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की वकालत की है। लेकिन अगर कोई देश भारत की सहनशीलता और संयम का गलत फायदा उठाता है, तो भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। यह बयान उन्होंने रक्षा उत्पादन और गुणवत्ता आश्वासन संगठन के एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जहां उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के…
Read More