बिहार के वैशाली जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलसर थाना क्षेत्र के मौना गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और अवैध गैस कार्ड बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, मौना गांव में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर 2100 रुपये से लेकर…
Read MoreCategory: देश
मोदी की मितव्ययिता अपील पर बड़ा फैसला, एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे अधिकारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi की मितव्ययिता, संसाधन संरक्षण और आत्मनिर्भरता की अपील को प्रशासनिक स्तर पर लागू करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कई बड़े फैसले किए हैं। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सरकारी खर्च कम करने, ईंधन और बिजली बचत, वर्चुअल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इसी दौरान अधिकारियों ने अगले एक वर्ष तक विशेष पारिवारिक परिस्थितियों को छोड़कर सोना नहीं खरीदने का सामूहिक संकल्प भी लिया। कृषि…
Read Moreपश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा इजाफा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए 7वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari की अध्यक्षता में हुई नई सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में इस अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। माना जा रहा है कि इस फैसले से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने का…
Read More10 साल बाद केरल में सत्ता परिवर्तन, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
तिरुवनंतपुरम। केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra और कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही केरल में सीपीआई(एम) नेता Pinarayi Vijayan के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक अंत हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री Oommen Chandy के नेतृत्व में कांग्रेस की आखिरी…
Read Moreसीतामढ़ी में पोखर से मिले वोटर आईडी कार्ड, इलाके में मचा हड़कंप
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित हनुमान नगर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पोखर में बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड तैरते हुए मिले। शुरुआत में बच्चों ने इन कार्डों को साधारण कागज या ताश समझकर उठा लिया, लेकिन बाद में पता चला कि ये निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर पहचान पत्र हैं। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे पोखर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे कार्डों पर पड़ी। बच्चे उन्हें उठाकर घर ले गए।…
Read Moreसासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक कोच पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 5 बजे ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार…
Read MoreCBSE 12वीं रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, शिक्षा मंत्रालय ने दी सफाई
रिपोर्ट: स्निग्धा श्रीवास्तव नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कॉपियों की जांच में इस्तेमाल किए गए ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM)’ सिस्टम के कारण उन्हें उम्मीद से कम अंक मिले हैं। 90 से 95 प्रतिशत अंक की उम्मीद रखने वाले कई छात्रों के कम नंबर आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। छात्रों की शिकायतों और विवाद को लेकर स्कूल शिक्षा…
Read Moreबिहार में राजस्व सेवा के 32 अधिकारियों का तबादला, 16 जिलों में नए भू अर्जन पदाधिकारी तैनात
Revenue and Land Reforms Department, Bihar ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्व सेवा संवर्ग के 32 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 16 जिलों में नए जिला भू अर्जन पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा बिहार राजस्व सेवा के 16 अधिकारियों को अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी (एसआरओ) के पद पर नियुक्त किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से राजस्व और भूमि सुधार…
Read Moreपटना में सचिवालय कर्मियों के लिए 18 मई से शुरू होगी विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा
Patna में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सचिवालय कर्मियों के लिए 18 मई 2026 से विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा शुरू की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, साथ ही शहर में निजी वाहनों की संख्या कम कर ट्रैफिक जाम और प्रदूषण पर नियंत्रण पाना भी है। परिवहन विभाग के अनुसार, प्रतिदिन हजारों कर्मचारी निजी वाहनों से नया और पुराना सचिवालय आते-जाते हैं, जिससे शहर में यातायात का दबाव बढ़ता है और ईंधन की खपत…
Read Moreभारत में पहली बार ‘जिहादी ड्रग’ कैप्टागन की बड़ी खेप जब्त, 182 करोड़ की ड्रग्स बरामद
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ अपनी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए पहली बार ‘जिहादी ड्रग’ कही जाने वाली ‘कैप्टागन’ की बड़ी खेप जब्त की है। इस अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत एजेंसियों ने करीब 182 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन रेजपिल’ के तहत की गई। उन्होंने…
Read More