डीएम से विवाद एडीएम को पड़ा भारी, सरकार ने दी सजा, रुकी वेतन वृद्धि

Dispute with DM Proves Costly for ADM: Government Imposes Penalty, Salary Increment Withheld

Bihar में एक जिलाधिकारी से विवाद करना तत्कालीन अपर समाहर्ता (ADM) को महंगा पड़ गया। राज्य सरकार ने पहले उन्हें निलंबित किया और अब विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद दंड भी दिया है। मामला अरवल जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी और तत्कालीन अपर समाहर्ता सह बंदोबस्त पदाधिकारी संजय कुमार से जुड़ा है। वर्तमान में संजय कुमार नगर एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके खिलाफ तत्कालीन जिलाधिकारी ने 16 जनवरी 2024 को आरोप पत्र तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा था, जिसके बाद 23…

Read More

भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर सम्राट चौधरी की उच्चस्तरीय बैठक, निगरानी और सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश

Samrat Chaudhary Holds High-Level Meeting on India-Nepal Border Security; Directs Strengthening of Surveillance and Security

Bihar के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव Pratyaya Amrit ने जानकारी दी कि 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर मुख्य सचिव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से…

Read More

भारत-नॉर्वे के बीच विज्ञान और ग्रीन एनर्जी सहयोग को मिली नई मजबूती

India-Norway Cooperation in Science and Green Energy Receives New Boost

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री Narendra Modi की नॉर्वे यात्रा के दौरान भारत और नॉर्वे के बीच विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए पांच अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों का फोकस ग्रीन एनर्जी, सतत विकास, समुद्री तकनीक, नवाचार और भू-विज्ञान सहयोग पर रहेगा। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संस्थागत साझेदारी को मजबूत करना, उद्योग और स्टार्टअप सहयोग को बढ़ावा देना, शैक्षणिक आदान-प्रदान बढ़ाना और सतत विकास परियोजनाओं को गति देना है। सबसे महत्वपूर्ण समझौता डीएसआईआर/सीएसआईआर और नॉर्वे की रिसर्च काउंसिल ऑफ नॉर्वे…

Read More

नक्सलवाद पर अमित शाह के बयान का बिहार मंत्री दीपक प्रकाश ने किया समर्थन, बोले- आदिवासी अब मुख्यधारा से जुड़ रहे

Bihar Minister Deepak Prakash supports Amit Shah's statement on Naxalism, says: "Tribals are now joining the mainstream."

Bihar के मंत्री Deepak Prakash ने देश में नक्सलवाद में आई कमी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के बयान की सराहना की है। मंगलवार को ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल लंबे समय से नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। दीपक प्रकाश ने कहा, “हमारे सुरक्षा बल काफी समय से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि आदिवासी इलाकों के लोग अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।” उनका यह…

Read More

2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- गठबंधन रहेगा कायम, लक्ष्य सिर्फ जीत

Major Statement from Akhilesh Yadav Ahead of 2027 Elections: Alliance Will Remain Intact; The Sole Goal Is Victory.

रिपोर्ट: स्निग्धा श्रीवास्तव Uttar Pradesh- 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच Akhilesh Yadav ने साफ कर दिया है कि Samajwadi Party अपने सहयोगी दलों के साथ गठबंधन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस सीटों की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि चुनाव में जीत सुनिश्चित करने पर रहेगा। मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या आगामी चुनावों में वह और Rahul Gandhi एक साथ प्रचार करते नजर आएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि गठबंधन की रणनीति पहले से मजबूत है…

Read More

गोरौल और पटेढ़ी बेलसर में सहयोग शिविर व्यवस्था पर उठे सवाल 

प्रशान्त कुमार (ब्यूरो) हाजीपुर (चौथी वाणी)। बिहार सरकार की जनकल्याणकारी पहल “आपकी समस्या, हमारा संकल्प” के तहत आयोजित सहयोग शिविर गोरौल और पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सका।शिविरों में अव्यवस्था, प्रचार-प्रसार की कमी और अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर आमजन में नाराजगी देखी गई।गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह एवं डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।आम लोगों से प्रचार-प्रसार नहीं होने और समस्याओं के समाधान में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने…

Read More

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, खतरनाक और रेबीज पीड़ित कुत्तों को मारने की अनुमति

Supreme Court Takes Strict Stance on Stray Dogs; Permits Killing of Dangerous and Rabies-Infected Dogs

नई दिल्ली- Supreme Court of India ने आवारा कुत्तों के पुनर्वास और नसबंदी से जुड़े 7 नवंबर 2025 के अपने आदेश में बदलाव या उसे वापस लेने की मांग करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। साथ ही अदालत ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) की ओर से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं भी निरस्त कर दीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन मामलों में कुत्ते लाइलाज रूप से बीमार हों, रेबीज से संक्रमित हों या स्पष्ट रूप से आक्रामक और…

Read More

दरभंगा में सनकी पति का खूनी खेल, पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या

Madman Husband's Bloody Rampage in Darbhanga: Wife and Three Innocent Children Brutally Murdered

 दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। घटना मंगलवार सुबह पतौर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि पूरा परिवार खत्म हो गया। आरोपी पति की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिले के…

Read More

पटना में बिहार बोर्ड कार्यालय के सामने किराना गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Massive Fire Breaks Out in Grocery Warehouse Opposite Bihar Board Office in Patna; Chaos Ensues in the Area

राजधानी पटना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय के सामने स्थित एक किराना गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से उठती ऊंची लपटों व काले धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड कार्यालय के सामने स्थित जयदीप बग्गा के किराना गोदाम में यह आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआत में गोदाम से हल्का धुआं निकलता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही…

Read More

वैशाली में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर और गैस कार्ड बरामद

Black marketing of domestic gas cylinders busted in Vaishali; large quantities of cylinders and gas cards recovered.

बिहार के वैशाली जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलसर थाना क्षेत्र के मौना गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और अवैध गैस कार्ड बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, मौना गांव में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर 2100 रुपये से लेकर…

Read More