महागठबंधन की रणनीतिक बैठक राबड़ी आवास पर, सदन में सरकार को घेरने की बनी योजना

A strategic meeting of the grand alliance was held at Rabri Devi's residence, where a plan was devised to corner the government in the assembly.

बिहार: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक राबड़ी आवास में बुलाई। विधानसभा सत्र के दौरान 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर आयोजित इस विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र के दौरान सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तय करना रहा। इस दौरान महागठबंधन नेताओं ने बजट और सरकार की…

Read More

शिवहर में डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

Police have solved the robbery case in Shivhar, and two criminals have been arrested.

बिहार: शिवहर के सदर थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में लूटे गए सामान के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। बताया जा रहा है कि सुंदरपुर खरौना निवासी बिंदेश्वरी राय के घर 29 जनवरी को 5–6 अज्ञात अपराधियों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। शिवहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड का खुलासा किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज…

Read More

नई दिल्ली : लोकसभा में हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसद निलंबित, कार्यवाही स्थगित

New Delhi: Eight opposition MPs suspended after uproar in Lok Sabha, proceedings adjourned.

लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे और अनुशासनहीनता के चलते स्पीकर ओम बिरला ने कड़ा रुख अपनाया। सदन में स्पीकर के आसन की ओर कागज के टुकड़े फेंकने और अभद्र आचरण के आरोप में विपक्ष के 8 सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। लगातार शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी, जिसके चलते इसे बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दोपहर 3 बजे कार्यवाही शुरू…

Read More

बिहार बजट पर रोहिणी आचार्य का हमला, बोलीं—खर्च और क्रियान्वयन सबसे बड़ी कमजोरी

Rohini Acharya attacked the Bihar budget, saying that spending and implementation are its biggest weaknesses.

बिहार : नीतीश सरकार ने मंगलवार को बिहार का 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा अक्सर खर्च ही नहीं हो पाता और सरकार सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी में उलझी रहती है। रोहिणी आचार्य ने अपने लंबे पोस्ट में कहा कि आर्थिक विकास के साथ-साथ मानव विकास और जनकल्याण के सूचकों का सतत मूल्यांकन आज बिहार…

Read More

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और उसकी मूल कंपनी मेटा को डेटा शेयरिंग के मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है।

New Delhi - The Supreme Court has strongly reprimanded WhatsApp and its parent company Meta over the data sharing issue.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी कंपनी को भारत के नियम-कानून स्वीकार नहीं हैं, तो उसे यहां काम करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने दो टूक कहा कि डेटा शेयरिंग के नाम पर देश के नागरिकों की निजता से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि अदालत व्हाट्सएप को उपयोगकर्ताओं की एक भी जानकारी किसी अन्य कंपनी के साथ साझा करने की अनुमति नहीं देगी। व्हाट्सएप की ओर से पेश वकीलों ने तर्क दिया…

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मविश्वास को बताया विकसित भारत की बुनियाद

New Delhi: Prime Minister Modi said self-confidence is the foundation of a developed India.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मविश्वास वह शक्ति है, जो हर लक्ष्य को हासिल करना संभव बनाती है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह विचार साझा किए। प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ ही घंटे पहले भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते पर सहमति बनी है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से…

Read More