NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर उठे सवाल, हॉस्टल संचालक की जमानत पर फैसला 11 मार्च तक टला

Suspicious death of NEET student: CBI probe questioned, hostel operator's bail decision deferred till March 11

पटना। राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अदालत में सुनवाई तेज हो गई है। सुनवाई के बाद पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता एस.के. पांडेय ने मीडिया से बातचीत में CBI की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए और इसे “शर्मनाक और दुखद” बताया। अधिवक्ता ने कहा कि मामले में जिन पुलिस अधिकारियों और जांच अधिकारियों की भूमिका रही है, उनके खिलाफ साक्ष्यों के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि CBI को पॉक्सो एक्ट की धाराएं हटाने का अधिकार…

Read More

मध्य पूर्व तनाव के बीच केंद्र सतर्क, राज्यों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

Amid Middle East tensions, the Centre is on high alert and directs states to maintain law and order.

नई दिल्ली। मध्य पूर्व एशिया में युद्ध जैसे हालात के बीच केंद्र सरकार ने देशभर में कानून-व्यवस्था को लेकर एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र जारी कर ईरान के समर्थन या विरोध में संभावित प्रदर्शनों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का प्रभाव देश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिल सकता है। ऐसे में यदि किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश…

Read More

बिहार में लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत 2.37 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना, 355 बिचौलिए गिरफ्तार

Over Rs 2.37 crore fine imposed under Right to Public Services Act in Bihar, 355 middlemen arrested

बिहार में लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर अब तक 2 करोड़ 37 लाख 58 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जा चुका है। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी सामान्य प्रशासन विभाग की देखरेख में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन द्वारा की जा रही है। 99.5% सेवाओं का समय पर निष्पादन विभागीय जानकारी के अनुसार, शिथिल कर्मियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, क्योंकि राज्य में 99.5 प्रतिशत सेवाओं का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जा रहा है। हालांकि आईटी आधारित प्रणाली लागू होने के…

Read More

बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब एलोपैथिक के साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं भी मिलेंगी

Bihar government hospitals will now offer allopathic and ayurvedic medicines along with homeopathic medicines.

बिहार: सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम फैसला लिया है। अब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को एलोपैथिक दवाओं के साथ-साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कदम पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने और मरीजों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर उठाया गया है। आयुष चिकित्सकों की तैनाती के बाद लिया गया निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के बाद यह महसूस किया गया कि जिन मरीजों का इलाज आयुर्वेद या होम्योपैथिक पद्धति…

Read More

नई दिल्ली में 2.6 अरब डॉलर की यूरेनियम डील पर भारत-कनाडा की मुहर, 2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

India-Canada seal $2.6 billion uranium deal in New Delhi, aiming for $50 billion trade by 2030

भारत और कनाडा ने सोमवार को 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। यह करार भारत के नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। दोनों नेताओं ने कहा कि यह समझौता स्वच्छ और विश्वसनीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को नई मजबूती देगा। नई परमाणु तकनीकों…

Read More

इंदौर में सेना के मेजर की सरेआम पिटाई, सड़क हादसे के बाद भड़की भीड़; वीडियो वायरल

An Army Major was publicly beaten up in Indore, after a road accident that sparked outrage; video goes viral

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महू-इंदौर रोड पर बीच सड़क एक महिला और गुस्साई भीड़ ने सेना के एक मेजर की चप्पलों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में घंटों जाम लगा रहा और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दिनदहाड़े हुई इस मारपीट ने लोगों को हैरान कर दिया है। बेकाबू कार ने मचाई अफरा-तफरी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महू ग्रामीण क्षेत्र में आर्मी मेजर की…

Read More